{"_id":"5a7ca0d24f1c1b8c268b92bc","slug":"121518117074-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 महिला श्रमिकों को वितरित की गई सिलाई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 महिला श्रमिकों को वितरित की गई सिलाई मशीन
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
350 महिला श्रमिकों को वितरित की गई सिलाई मशीन
भिवानी। भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से सिवानी स्थित अग्रसेन भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड के सदस्य रोहताश जांगड़ा व सुरेन्द्र ठाकुर ने 350 महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन भेंट की।
औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक निदेशक विनीत बैनिवाल ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पंजीकृत महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रेदशभर में 60 हजार पंजीकृत महिला श्रमिकों को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। इस दौरान सिवानी खंड की 350 पंजीकृत महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन वितरित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को बोर्ड की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर विनोद खेड़ा, रामअवतार खोरड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।