{"_id":"5a7b51114f1c1ba32a8b6441","slug":"121518031121-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 16 से
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 16 से
भिवानी। खेल विभाग द्वारा प्रदेशभर में जिला स्तरीय पर कुश्ती प्रतियोगिता और कुमार दंगल का आयोजन 16 व 17 फरवरी को आयोजित कराया जाएगा। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता तथा कुमार केसरी दंगल का आयोजन 16 व 17 फरवरी को सभी जिलों में आयोजित करवाया जाएगा। भिवानी में भीम स्टेडियम यह प्रतियोगिता होगी। विभागीय योजना के अंतर्गत राज्य में स्थापित कुश्ती केन्द्रों, पंजीकृत अखाड़ों, शिक्षण संस्थाओं, गैर शिक्षण संस्थाओं के पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में पुलिस विभाग के पहलवान, खेल कॉलेज, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार तथा खेल छात्रावास भिवानी, एसटीसी सेंटर तथा नर्सरीज के पहलवान भाग नहीं ले सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पुरुष वर्ग में 30 से 52 किलोग्राम में 16 वर्ष आयु तक के खिलाड़ी, 42 से 76 किलोग्राम में 18 वर्ष आयु तक के खिलाड़ी, वरिष्ठ आयु वर्ग में 50 से 85 किलोग्राम, जिला कुमार दंगल में 62 से 74 किलोग्राम और जिला केसरी दंगल में 74 किलोग्राम अधिक वजन के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार महिला वर्ग में 30 से 52 किलोग्राम में 16 वर्ष आयु तक के खिलाड़ी, 44 से 76 किलोग्राम में 18 वर्ष आयु तक के खिलाड़ी, वरिष्ठ आयु वर्ग में 48 से 76 किलोग्राम, जिला कुमार दंगल में 55 से 62 किलोग्राम और जिला केसरी दंगल में 62 से 76 किलोग्राम से अधिक वजन के खिलाड़ी भाग ले सकेंगी।