फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लोक अदालत में 3344 मामलों का निपटारा

लोक अदालत में 3344 मामलों का निपटारा

Sat, 09 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में 3344 मामलों का निपटारा
लोक अदालत में 3344 मामलों का निपटारा
विज्ञापन

भिवानी। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 4439 मामले रखे गए, जिनमें से 3344 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया।

लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एएस नारंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव शिफा ने बताया कि भिवानी के न्यायिक परिसर के अलावा उपमंडल तोशाम, सिवानी व लोहारू में लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिलेभर की लोक अदालतों में कुल में 4439 मामले रखे गए, जिनमें से 3344 मामलों का निपटारा किया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में तीन करोड़ 72 लाख 79 हजार 571 रुपये राशि से बैंक, बीमा, मोटर वाहन दुर्घटना, फौजदारी, वैवाहिक व फैसला योग्य अन्य केसों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश नारंग की अदालत के अलावा जिला मुख्यालय पर न्यायिक परिसर में दिनेश कुमार मित्तल, अमन दीप देवान, महेन्द्रा सिंह, आशुतोष व सोनिया साहनी की कोर्ट में लोक अदालत में रखे गए मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन

न्यायाधीश नारंग ने कहा कि प्राधिकरण का प्रयास है कि जरूरतमंद सस्ता, सरल व सुलभ न्याय मिले इसीलिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed