{"_id":"5a09f3d84f1c1bc8678bb251","slug":"121510601688-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल यूथ फेस्टिवल में छाया भिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल यूथ फेस्टिवल में छाया भिवानी
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनल यूथ फेस्टिवल में छाया भिवानी
भिवानी। जोनल यूथ फेस्टिवल में मेजबान राजकीय महाविद्यालय ने 94 अंक प्राप्त करके ओवरऑल ट्राफी जीती। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी भिवानी के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय और वैश्य कॉलेज ने कब्जा जमाया। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
सोमवार को दिन दिवसीय भिवानी जोन यूथ फेस्टिवल संपन्न हो गया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित फेस्टिवल में
भिवानी के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की टीम ने 68 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वैश्य महाविद्यालय भिवानी की टीम तृतीय स्थान पर रही। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ (झज्जर) के स्लोगन को सर्वश्रेष्ठ स्लोगन चुना गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में ऐेसे व्यक्तियों को अपना आदर्श मानने की प्रेरणा दी जो उच्च चरित्र व नैतिक मानदंड रखते हो। उन्होंने युवाओं को संविधान में निष्ठा रखते हुए मेहनत व लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को अपनी तरफ से 31000 रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ठ अतिथि संपूर्ण सिंह ने अपनी तरफ से 21000 रुपये छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए प्रदान करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
एमडीयू रोहतक के छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. राजकुमार और पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. सतपाल दहिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, युवा समारोह के संयोजक सचिव प्रो. रणधीर सामोता एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ को बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य जीके बंसल एवं युवा समारोह के संयोजक सचिव प्रो. रणधीर सामोता ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं टीम इंचार्जों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डॉ. एवी शर्मा, प्रो. सुधीर शर्मा, रणधीर सिंह रोहिला, परमवीर सांगवान, बलवान सिंह, हरीओम शर्मा व मामन सिंह ने अलग-अलग स्टेजों पर संचालन किया।
--
ये गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑब्जर्वर के रूप में समशेर सिंह अहलावत, रिटायर्ड प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, अल्का शर्मा, महेंद्र शर्मा तथा प्राचार्या डॉ. सुरेश कुमारी, मंजू शर्मा, मंजू गौतम, दिवान सिंह राजन, राजकीय कॉलेज के प्रेस प्रभारी प्रो. जगबीर सिंह मान, बुद्धदेव आर्य, सुनीता देवी, सुमन शर्मा, एसके मिश्रा, उषा शर्मा के अतिरिक्त स्टाफ सदस्य दिनेष गाबा, डॉ. करण सिंह, विनोद प्रधान, सुरेश धायल, सुरेंद्र चौहान, राकेश शर्मा, बलबीर शर्मा, दलबीर गोदारा, विरेंद्र फौगाट, अंजू लोहान, पारिसा, प्रवेश, सुशील, ऋषिपाल शर्मा, मंजीत सिंह, डॉ. मितेश शर्मा, जगबीर श्योराण, रोहताश कुमार, महेंद्र कुमार, भीम सिंह, देवेंद्र दलाल, श्यामदास, संदीप श्योराण, डॉ. पवन मितल, आनंद सहारन, अजीत सिंह, कृष्ण कुमार, संजीत कुमार व दीपिका समेत समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
--
जोनल यूथ फेस्टिवल के रिजल्ट
आर्केस्ट्रा हरियाणवी में राजकीय महाविद्यालय भिवानी प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी द्वितीय स्थान पर रहा। पाश्चात्य एकल गीत में राजीव गांधी प्रथम, राजकीय महाविद्यालय द्वितीय रहा। पाश्चातय समूह गीत में राजीव गांधी प्रथम, राजकीय महाविद्यालय द्वितीय रहा। हरियाणी समूह गान में राजकीय महाविद्यालय प्रथम, राजीव गांधी महाविद्यालय भिवानी द्वितीय रहा। मिमिक्री में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम, राजकीय महाविद्यालय द्वितीय तथा जीडीसी बहल तृतीय रहे। हिंदी नाटक में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम, राजकीय महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे। मूक अभिनय में राजकीय महाविद्यालय भिवानी प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा तृतीय रहा। हरियाणवी स्किट में राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा प्रथम, जनता कॉलेज दादरी द्वितीय व जीडीसी बहल तृतीय रहा।
हिंदी वाद-विवाद पक्ष में राजकीय महाविद्यालय भिवानी प्रथम, जनता कॉलेज दादरी द्वितीय व राजीव गांधी महिला महाविद्यालय तृतीय रहा, वहीं विपक्ष में राजकीय महाविद्यालय बिरोहड प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भिवानी द्वितीय व जनता कॉलेज दादरी तृतीय रहे। अंग्रेजी वाद-विवाद में प्रस्ताव के पक्ष में राजकीय महाविद्यालय भिवानी प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम द्वितीय रहे। प्रस्ताव के विपक्ष में राजकीय महाविद्यालय तोशाम प्रथम व राजीव गांधी महिला महाविद्यालय द्वितीय रहे। पोस्टर मेकिंग में राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भिवानी द्वितीय व एपीजे कॉलेज दादरी तृतीय रहा। कोलाज में राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय द्वितीय व जनता कॉलेज दादरी तृतीय स्थान पर रहे। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में जनता कॉलेज दादरी प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। कव्वाली में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय प्रथम, राजकीय महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे। क्लासिकल नृत्य में राजकीय महाविद्यालय भिवानी प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे। एलोक्यूसन में राजकीय महाविद्यालय भिवानी प्रथम, जनता कॉलेज दादरी द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम तृतीय रहे। क्वीज में राजकीय महाविद्यालय भिवानी प्रथम, वैश्य कॉलेज महाविद्यालय भिवानी द्वितीय व राजीव गांधी महाविद्यालय भिवानी तृतीय रहे। रंगोली में जनता कॉलेज दादरी प्रथम, वैष्य कॉलेज भिवानी द्वितीय, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी तथा राजकीय महिला महाविद्यालय तोशम संयुक्त रूप से तृतीय रहे। फोटोग्राफी में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भिवानी द्वितीय व जनता कॉलेज दादरी तृतीय स्थान पर रहे।
हरियाणवी समूह नृत्य में शारदा महिला महाविद्यालय सिंघानी प्रथम व राजीव गांधी महिला महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे। हिंदी नाटक में वैश्य कॉलेज के कलाकारों को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा सावित्री पात्र को श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। सभी विधाओं में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित किए जाने वाले इंटर जोनल युवा महोत्सव के लिए पात्र होंगी।