{"_id":"59627bf74f1c1b89488b457d","slug":"121499626487-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहल में खुलेगी कृषि प्रयोगशाला, पेयजल के लिए मिलेगा नहरी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहल में खुलेगी कृषि प्रयोगशाला, पेयजल के लिए मिलेगा नहरी पानी
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
सिवानी में आयोजित प्रदेशस्तरीय वनमहोत्सव रैली में सीएम मनोहर लाल बहल को एक बार फिर विकास योजनाओं की सौगात दे गए। सीएम ने कृषि प्रयोगशाला खोलने, स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं देने के अलावा सिंचाई, पेयजल के नहरी पानी की उपलब्धता करवाने की घोषणा की। हालांकि, सीएम ने कस्बे में तहसील, नया बस स्टैंड और सीएचसी बनाने की मांगों को फिर अधूरा छोड़ दिया।
सिवानी रैली में सीएम ने सिवानी के लोगों को हिसार में मिलाने की घोषणा कर बड़ी राहत दी है। वे बहल पर भी मेहरबान रहे। सीएम ने बहल में कृषि क्षेत्र में कम लागत में ज्यादा उत्पादन लेने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि प्रयोगशाला खोलने की घोषणा की। साथ ही वे बहल के खेल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच एवं सुविधा देने की मांग को पूरा कर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखरने का अवसर दे गए। सीएम ने दस हजार की जनसंख्या वाले गांवों को महाग्राम योजना में शामिल कर सीवरेज सुविधा देने की घोषणा की। रैली के संयोजक जेपी दलाल की बहल कस्बे में सिंचाई एवं पेयजल के लिए नहरी पानी की उपलब्धता के मामले में भी सीएम ने दिलचस्पी ली। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बहल जैसे क्षेत्र में 30 साल बाद टेल तक हर हाल में पानी पहुंचाने का फैसला लिया है। इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, सीएम ने बहल की 11 मार्च 2016 की रैली में बहल को तहसील का दर्जा दिए जाने, नया बस स्टैंड बनाने और पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर इसे सीएचसी करने के वादे को फिर अधूरा छोड़ दिया। लोगों को उम्मीद थी कि इन तीन बड़ी मांगों में से एक को सीएम जरूर पूरी करेंगे।