{"_id":"652984624f4f5620630fb8a7","slug":"120-toilet-units-of-the-city-will-be-kept-clean-for-four-lakh-rupees-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-7147-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार लाख रुपये में साफ-सूथरी रहेगी शहर की 120 शौचालय यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार लाख रुपये में साफ-सूथरी रहेगी शहर की 120 शौचालय यूनिट
Fri, 13 Oct 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर के बिचला बाजार में नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ करते नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप
भिवानी।
शहर के सार्वजनिक शौचालयों में सफाई न होने की समस्या नहीं रहेगी। नगर परिषद शहर के 120 शौचालय यूनिटों की सफाई व अन्य कार्य पर करीब चार लाख रुपये प्रति माह खर्च करने जा रही है। शुक्रवार को नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत शौचालय यूनिट की सफाई के साथ-साथ शौचालयों के रखरखाव भी शामिल रहेगा।
सार्वजनिक शौचालय यूनिटों की सफाई के साथ साथ वहां पर रखी पानी की टंकी, टोंटी, पाइप व अन्य सामान की देखरेख व रखरखाव का कार्य भी इसी में शामिल होगा। अगर इस दौरान पाइप टूट जाता है तो उसको दुरुस्त करवाने की जिम्मेदारी उक्त कंपनी व लोगों की रहेगी। इनके पास शौचालय यूनिट सफाई की जिम्मेदारी है। शहर में अनेक जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए गए है। इनकी नियमित सफाई कराए जाने के लिए नगर परिषद ने एक निजी कंपनी को ठेका दिया है। अब कंपनी के कर्मचारी ही इन शौचालयों को साफ व सूथरा रखेंगे। अभी तक इन शौचालयों की सफाई की जिम्मेदारी नगरपरिषद के कर्मचारियों के जिम्मे थी।
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि उनका प्रयास है कि सभी शौचालय स्वच्छ और सुंदर होने चाहिए और जल्दी ही आठ शौचालय का नवीनीकरण और डिलक्स बनाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस मौके पर पार्षद सुदामा सिंह, बिज्जू एडवोकेट, बृजपाल सिंह, रायचंद सिंगला, सूरज कुमार, अटल गोयल, गौरव गर्ग, अंकुर मौजूद रहे। संवाद