{"_id":"60cf87f38ebc3e67110a3a44","slug":"12-new-corona-positive-found-doctors-sampling-bhiwani-news-rtk61391651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले आए सामने, चार हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले आए सामने, चार हुए ठीक
विज्ञापन
भिवानी। जून में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वही रविवार को कोरोना संक्रमण से किसी ने भी जिंदगी की जंग नहीं हारी। रविवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं और चार संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 72 सक्रिय केस हैं, इनमें से 28 शहरी और 44 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 638 की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की सैंपल टीम ने जिले में अब तक कुल 308723 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे। जिनमें से 22277 सैंपल पॉजिटिव मिले। इनमें में 21567 संक्रमित ठीक हो गए और 638 की मौत हो गई। वही 72 केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने रविवार को महज 130 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार दोपहर तक आएगी। वही जिले में महज 50 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। कोरोना के 72 केस में से 28 शहरी और 44 ग्रामीण क्षेत्र से हैं।
सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमण की जानकारी:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 05
कैरू 07
लोहारू 06
मानेहरू 07
मीरान 07
तोशाम 08
जमालपुर 04
29 संक्रमित अस्पताल में दाखिल
कोरोना संक्रमण के 72 केस में से 43 केस होम आइसोलेट और 29 अस्पताल में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिला सामान्य अस्पताल में सात, दिल्ली में एक, हिसार में 11, पीजीआईएमएस रोहतक में चार, सिरसा में एक, गुरुग्राम में एक, मेवात में एक, लाइफ लाइन अस्पताल में एक, गणेश अस्पताल में एक, चुघ अस्पताल में एक संक्रमित उपचाराधीन है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस एक केस मिला, सक्रिय केस नौ
जिले में ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया है। जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। जिले में एक नया केस मिलने के बाद सक्रिय केस नौ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को ब्लैक फंगस के एक नए केस की पुष्टि की है, जिसकी पहचान गांव कलिंगा निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिले में फंगस के अब तक कुल 43 केस सामने आ चुके हैं, इनमें से 15 की मौत हो गई और 19 ठीक हो गए हैं। वही फिलहाल नौ केस सक्रिय हैं। ब्लैक फंगस ग्रस्त मामले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम, हिसार और रोहतक के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
वर्जन:
कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ ही मौत के केस भी लगातार कम हो गए है। रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों से साफ जाहिर हो रहा है कि जिला जल्द ही कोरोना मुक्त होगा। इसके साथ ही सावधानी रखनी आवश्यक है। चेहरे पर मास्क, सैनिटाइजर और उचित सामुदायिक दूरी का पालन जरूर करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।