फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   119 students of the district passed the level one exam of Super-100

Bhiwani News: जिले के 119 विद्यार्थियों ने पास की सुपर-100 के लेवल एक की परीक्षा

Tue, 18 Mar 2025 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
119 students of the district passed the level one exam of Super-100
शहर में ​स्थित राजकीय कन्या स्कूल।
भिवानी। प्रदेश सरकार की ओर से सुपर 100 के लेवल एक का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिले से इस परीक्षा में 1747 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 119 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

पहले चरण में सुपर-100 की परीक्षा पांच फरवरी को जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थी। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए कुरुक्षेत्र स्थित कैंपस में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए विभाग द्वारा जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सुपर 100 योजना चलाई गई है। इसमें विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित किया जाता है। इसके लिए विद्यार्थी को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए। वहीं नौवीं कक्षा में राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। यह योजना राज्य के मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करती है। सरकार की इस पहल के तहत हर वर्ष चुने गए छात्रों को कोचिंग, अध्ययन सामग्री और आवासीय सुविधाएं दी जाती हैं।
अब शिक्षा निदेशालय की तरफ से परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर 100 परिसर में तीन दिवसीय लेवल-दो कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यशाला में प्रदर्शन के आधार पर राज्यभर से 400 मेधावी विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। जिन्हें फिर कुरुक्षेत्र में स्थापित सुपर 100 कैंपस में नीट व जेईई की कोचिंग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट http://haryanasuper100.com/पर उपलब्ध है। विद्यार्थी अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।
सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई व सुपर 100 लेवल दो की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं। सुपर 100 कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक रामबाण है, जिसके माध्यम से हर वर्ग का विद्यार्थी अपने डाक्टर व इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकता है।

- सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
शिक्षा निदेशालय द्वारा सुपर 100 के लेवल एक का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इस परीक्षा में जिले के 119 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए कुरुक्षेत्र स्थित कैंपस में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी सुपर 100।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article