{"_id":"61e70c1ce2580c1c4e56a51d","slug":"118-patients-of-corona-found-in-a-single-day-bhiwani-news-hsr622338099","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में कोरोना के 118 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में कोरोना के 118 मरीज मिले
विज्ञापन
सराय चौपाटा बाजार में लगी भीड़ के बीच बगैर मास्क के खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तीसरी लहर में मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 118 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक 863 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 243 मरीज स्वस्थ और दो की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना के फिलहाल 618 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से सात मरीज अस्पताल में दाखिल हैं और 611 अपने घर पर ही आइसोलेट हैं। इनकी देखभाल के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के 209 और शहरी क्षेत्र में 409 मरीज हैं। मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 1700 लोगों के सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार सुबह तक आएगी। जिले के सात कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक को हिसार के निजी अस्पताल, चार को हांसी रोड स्थित ईएसआई अस्पताल, एक को कदम अस्पताल और एक मरीज को गुरुग्राम में आइसोलेट किया हुआ है।
तीसरी लहर में हो चुकी है दो मौत
जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जहां एक ओर लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हो चुकी है। महज तीन सप्ताह से शुरू हुई इस लहर ने जिले में अपने पांव पसार लिए हैं।
विज्ञापन
कहीं मास्क तो कहीं सामुदायिक दूरी गायब
इन दिनों कोरोना महामारी लगातार गंभीर रूप अपना रही है। वहीं लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ज्यादातर लोग तो सिर्फ पुलिस द्वारा चालान काटे जाने के डर से चेहरे पर मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की लापरवाही ही कोरोना संक्रमण को गति देने का काम कर रही है। शहर के बाजारों में दुकान से लेकर शोरूम तक लोगों के चेहरे से मास्क गायब हैं। अस्पताल से लेकर बड़े संस्थानों में सामुदायिक दूरी गायब है। बाजार में दुकानदार अपने सामान की बिक्री और ग्राहक अपनी खरीदारी में व्यस्त है। उन्हें न तो कोरोना संक्रमण का डर है और न ही कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने का कर्तव्य ध्यान है।
भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी दर्ज करवानी होगी। इसके लिए सभी को चेहरे पर मास्क, उचित सामुदायिक दूरी, समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। साथ ही अत्यावश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है, ताकि वह स्वयं और अन्य लोग सुरक्षित रह सकें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।