{"_id":"5c5c8b9dbdec2273aa6bb220","slug":"11549568925-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री के पूछने पर 50 लाख की चोरी के मामले में डीएसपी बोले सीबीआई लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के बाद अब कुछ नहीं कर सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री के पूछने पर 50 लाख की चोरी के मामले में डीएसपी बोले सीबीआई लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के बाद अब कुछ नहीं कर सकते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। करीब 50 लाख के सामान चोरी के मामले में कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंची महिला को निराशा हाथ लगी। बागकोठी निवासी महिला गायत्री देवी का कहना था कि नवंबर 2014 में चोरी की शिकायत देने के बाद थाने के 80 बार चक्कर लगा चुकी हूं लेकिन आज तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। शिकायत दर्ज कराते समय पुलिस ने चार दिन में चोर पकड़ने का दावा किया था। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के पूछने पर डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि महिला ने जिन पर भी शक जताया था, उनकी जांच की। पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया। सीबीआई लैब दिल्ली से उनकी जांच भी कराई गई। शिक्षा मंत्री ने जब सवाल किया कि इसमें अब हम कुछ कर सकते हैं तो डीएसपी ने असमर्थता जताकर कहा कि सीबीआई लैब में जांच कराने से आगे क्या कर सकते हैैं। शिक्षामंत्री ने महिला को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। ऐसे में महिला निराश होकर अपने बेटे के साथ लौट गई। महिला का कहना था कि घर पर ही साड़ी-सूट की दुकान खोल रखी है। चोर दिन दिहाड़े दुकान से नगदी, आभूषण, कपड़े चोरी कर ले गए थे। करीब 50 लाख का सामान चोरी कर लिया गया। महिला ने बताया कि वह कम से कम 15 बाद कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत रख चुकी है। करीब 80 बार थाने के चक्कर लगा चुकी है। सीएम विंडो पर भी शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके चोर नहीं पकड़े गए। अब तो उनका कानून से भी विश्वास उठ गया है। पुलिस ने चोरों से मिलीभगत कर रखी है तभी गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं। उधर पुलिस का कहना था कि इस मामले की जांच सीआईए, एंटी गृहभेदन से कराई। राज्य अपराध शाखा भिवानी से भी जांच कराई। जो संदिग्ध बताए उन लोगों की सीबीआई की फोरेंसिक लैब से टेस्ट करायापुलिस ने चोरों सुराग देने पर इनाम की भी घोषणा की। डीएसपी जगत सिंह मोर का कहना है कि इस केस की हर पहलु से जांच की मगर चोर हाथ नहीं आए। फिर भी प्रयास किए जा रहे हैं।
सात लाख की चोरी के मामले में भी बेबस नजर आई पुलिस
कष्ट निवारण समिति की बैठक में दूसरा मामला भी चोरी का रहा। शिकायतकर्ता महाबीर प्रसाद ने बताया कि 18 जून 2017 उसके बेटे की शादी के दौरान गहनों और नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया। करीब छह लाख के आभूषण थे और एक लाख की नगदी। डीएसपी मोर ने बताया कि हमारी टीम असम गई मगर आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद बिहार गई। अब भी हमारी एक टीम असम गई है। महाबीर प्रसाद मामले में कुछ नाम बताना चाहते थे मगर मंत्री ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है जाइये आप।
इसके बाद सेक्टर-23 में मुझे प्राइमरी स्कूल खोलना है, जमीन चाहे हुडा की हो या पाकिस्तान की। डीईओ तीन दिन में डीसी के साथ प्रस्ताव तैयार कर मुझे भेजे। ये निर्देश शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक परिवाद की सुनवाई करते दिए। बैठक में शिक्षा मंत्री ने महिला उत्पीड़न के एक केस में पुलिस अधीक्षक को ढिलाई बरतने वाले एएसआई पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र का लोन पास नहीं करने पर शिक्षा मंत्री ने परिजनों को स्वयं की ओर से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मुंढाल स्कूल के लिए उन्होंने एक करोड़ 50 लाख देने की घोषणा की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एस्टिमेट एक करोड़ पांच लाख के है। शिक्षा मंत्री कुछ मामलों में अधिकारियों से नाराज दिखे और फटकार भी लगाई। कष्ट निवारण समिति की बैठक का समय 11 बजे का निर्धारित किया गया था मगर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा दोपहर 12 बजे के बाद ही बैठक में पहुंचे। तय 16 परिवादों के अलावा अन्य लोगों ने भी बाद में अपनी शिकायतें रखे। बैठक में विधायक घनश्याम सर्राफ, नप चेयरमैन रण सिंह ओला, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर विक्रम सिंह, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, डीसी अंशज सिंह, एसपी गंगाराम पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गलत है एएसआई को बचाने का प्रयास दर्ज करें केस
कासनी कलां वासी महिला सुनीता से उसके ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट करने के मामले में पिछली बैठक में शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई नहीं करने वाले एएसआई रमेश पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक केस में दलील देने लगे तो शिक्षा मंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मी को बचाना गलत है। उस पर केस दर्ज करो। मामले की पूरी जांच की जाए। पीड़िता ने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सांप की केंचुली लेकर पहुंचे सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान
भिवानी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा सांप की केंचुली लेकर बैठक में पहुंचे। उन्होंने बताया कि खाली प्लॉटों में उगी झाड़ियों से सांप निकल रहे है। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए और स्वयं सेक्टर में आने की बात कही। भारत नगर वासी जय दयाल ने बताया कि उसने अपनी जमीन बैंक के पास गिरवी रख रखी है और बेटे के मेडिकल में एडमिशन के लिए रुपयों की जरूरत थी। लोन के लिए आवेदन किया मगर नहीं मिला। बैंक अधिकारियों ने 60 फीसदी अंकों की शर्त रखी। शिक्षा मंत्री ने अपनी ओर से छात्र को दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुंढाल स्कूल भवन के लिए दिए डेढ़ करोड़
मुंढाल खुर्द से लोकेश कुमार ने बताया कि कन्या स्कूल की इमारत कंडम हो चुकी है। जिसे तोड़ दिया गया है। अब जहां शिफ्ट किया गया है वह भवन भी कंडम है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एस्टिमेट भेजा हुआ है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की। शिक्षा विभाग अधिकारियों के अनुसार स्कूल का एस्टिमेट एक करोड़ पांच लाख का है। जाटू लोहारी वासी महिला सुदेश ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके पति का नाम श्रम विभाग में रजिस्टर्ड है। विभाग अधिकारियों ने बताया कि आवेदन पूरा नहीं था। इस पर गुस्साएं शिक्षा मंत्री ने विभाग अधिकारी को लताड़ा और एसडीएम को निर्देश दिए कि महिला की आर्थिक सहायता की जाए।
जमीन विवाद में पहले कब्जा देने के निर्देश बाद में आपसी बैठक करने को कहा
बामला द्वितीय वासी महिला मूर्ति देवी की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तीन पक्ष पहुंचे। महिला मूर्ति देवी ने बताया कि उसके पति ने दो लाख में प्लॉट खरीदा था। उस पर राजबीर नामक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा हेै। राजबीर ने बताया कि उसने 67 हजार रुपये दे रखे हैं। इसी विवाद में पहले मंत्री ने मूर्ति को कब्जा देने और राजबीर को 67 हजार रुपये दिलाने का फैसला सुनाया। बाद में डीसी की सलाह पर पंचायती तौर पर इसे निपटाने के निर्देश दिए।