फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, 16 गिरफ्तार

कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, 16 गिरफ्तार

Fri, 02 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, 16 गिरफ्तार

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज बसों पर पथराव और रोड जाम करने वाले कर्मचारी नेताओं की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ रोड जाम, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। जबकि अन्य के खिलाफ पुलिस की छापेमारी चालू है।
बता दें रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में विभिन्न संगठनों और यूनियनों के कर्मचारियों ने बुधवार को बस स्टैंड के सामने रोष प्रदर्शन किया था। बसें चलाने के दौरान कर्मचारियों ने पत्थर बरसाये तो पुलिस ने हलका प्रयोग करते हुए उन्हें को खदेड़ा था। पुलिस ने 16 नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अब कर्मचारियों को रोड जाम, विरोध के उकसाने वाले कर्मचारी नेताओं को तलाश रही है। रात के बाद पुलिस दिनभर कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करती रही। अलग-अलग जगह से करीब 16 कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

ये कर्मचारी नेता हुए गिरफ्तार
डीसी कॉलोनी वासी अशोक कुमार, बैंक कॉलोनी वासी धर्मबीर, कोंट रोड वासी धर्मबीर, सुंडा राम, मिंटू, कृष्णा, संजय, शिव कुमार पराशर, वजीर सिंह, शिव कुमार, सुखदर्शन, बिमला घनघस के अलावा पुरुषोत्तम दानव, प्रदीप, सुभाष, महाबीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में आराम कर रहे कर्मचारी भी काबू
चौ. बंसीलाल पार्क में बिजली के तार ठीक करने पहुंचे बिजली निगम के कुछ कर्मचारी आराम कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें भी काबू कर लिया। कर्मचारी कहते रहे कि वे तो यहां तार ठीक करने आए है मगर पुलिस कर्मियों ने कहा कि वे विभाग अधिकारियों से वेरिफाई करेंगे।

कर्मचारी नेताओं के फोन बंद
पुलिस कर्मचारी नेताओं को पकड़ने के लिए छापेमारी करती रही और कर्मचारी नेता अपने आधिकारिक फोन स्विच ऑफ कर वैकल्पिक नंबरों का प्रयोग करते रहे। लगभग सभी कर्मचारी नेताओं के फोन स्विच ऑफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed