फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आलू रेस में चैहड़ कलां की संतोष रहीं प्रथम

आलू रेस में चैहड़ कलां की संतोष रहीं प्रथम

Thu, 11 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आलू रेस में चैहड़ कलां की संतोष रहीं प्रथम
आलू रेस में चैहड़ कलां की संतोष रहीं प्रथम
विज्ञापन

भिवानी। जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में पांच किलो मीटर साइकिल रेस में नीलम, मटका रेस में बीरमती व आलू रेस में संतोष ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में पूजा, 300 मीटर रेस में मंजू, 100 मीटर रेस में बिमला ने बाजी मारी।
भीम स्टेडियम में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में खंड स्तर पर जीत हासिल करने वाली महिलाओं के बीच रोचक मुकाबले हुए। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर महिला खेल प्रतियोगिता मेें जीत हासिल करने वाली महिलाओं में पहला स्थान प्राप्त करने पर 41 सौ दूसरे स्थान पर 21 सौ व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को 11 सौ की राशि उनके बैंक खाते में भेजे जाने को घोषणा की। विजेता महिलाओं को एडीसी ने महिलाओं का राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पत्र सौंपे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, सीडीपीओ निर्मल, गीता, सुशीला, अनुपमा, सुपरवाइजर और कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पांच किलो मीटर साइकिल रेस में दादरी द्वितीय खंड से नीमल चिड़िया ने पहला, भिवानी प्रथम की सरिता चांग ने दूसरा और दादरी प्रथम की किरण लांबा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में भिवानी द्वितीय से पूजा देवसर ने पहला, बवानीखेड़ा खंड से कविता दुर्जनपुर ने दूसरा, इसी खंड से गीता जाटू लोहारी ने तीसरा स्थान पाया। 300 मीटर रेस में खंड बवानीखेड़ा से मंजू दुर्जनपुर ने पहला, भिवानी प्रथम से प्रियंका तालू ने दूसरा और तोशाम खंड से नीलम बिडौला ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर रेस में खंड बहल से बिमला बहल प्रथम, भिवानी प्रथम ग्रामीण से अनीता धनाना प्रथम ने दूसरा, कैरू खंड से सुमनबाला गोलागढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। मटका रेस में लोहारू खंड से बीरमती बिठन प्रथम, बाढड़ा खंड से नीमद दूसरे और दादरी द्वितीय खंड से मंजू अटेला कलां ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार से आलू रेस में बहल खंड से संतोष चैहड़ कलां ने पहला, भिवानी प्रथम ग्रामीण से प्रोमिला निनाण ने दूसरा और भिवानी द्वितीय दर्शना भिवानी नेे तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed