फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11,476 cases settled in National Lok Adalat

Bhiwani News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,476 मामलों का निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
11,476 cases settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मौजूद जज व सीजेएम। 
भिवानी। जिला मुख्यालय सहित तोशाम, सिवानी और लोहारू न्यायिक परिसरों में शनिवार को इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 27,173 मामलों में से 11,476 मामलों का निपटारा किया गया तथा 3.87 करोड़ रुपये की राशि पर सहमति बनी।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रभावी प्रणाली है जो बदलते समय के साथ भारत में एक सशक्त व्यवस्था के रूप में स्थापित हुई है। लोक अदालतें न केवल लंबित विवादों और पक्षकारों के बीच उत्पन्न मामलों का समाधान करती हैं बल्कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पक्षकार आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मामलों का निपटारा करते हैं जिससे अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है। साथ ही अपील और संशोधन जैसी आगे की कानूनी प्रक्रिया भी समाप्त हो जाती है। लोक अदालत के माध्यम से त्वरित और प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जाता है तथा पक्षकारों को जमा करवाई गई अदालती फीस वापिस मिलने का भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक, मोटर वाहन दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, चालान, बैंक ऋण, दीवानी, चेक बाउंस और राजस्व मामलों सहित विभिन्न प्रकरण रखे गए। उन्होंने बताया कि लोहारू में 70 में से 43, तोशाम में 72 में से 29 तथा सिवानी में 65 में से 37 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

इस दौरान जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट रूपम, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मीता कोहली, सिविल जज जूनियर डिवीजन हरजोत कौर, अंतरप्रीत सिंह, सिवानी में सिविल जज जूनियर डिवीजन सुखबीर, तोशाम में सिविल जज जूनियर डिवीजन रेनू तथा लोहारू में सिविल जज जूनियर डिवीजन अजय पाल सिंह माल्ही की अदालतों में मामलों की सुनवाई की गई। लोक अदालत के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्ता और अधिकार मित्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed