{"_id":"5bc4e595bdec2269960baa28","slug":"111539630485-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो में 93 मिनट में तय किया तीन किलोमीटर का सफर, खूब बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो में 93 मिनट में तय किया तीन किलोमीटर का सफर, खूब बरसे फूल
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को शहर में रोड शो से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और विपक्षियों को ताकत दिखाई। रोड शो के दौरान तीन किलोमीटर का सफर 93 मिनट में तय किया गया। शहर में 35 जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े लोग फूलों की बरसात कर रहे थे।
मुख्यमंत्री 05:20 पर मुबारक गार्डन में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। विधायक घनश्याम सर्राफ ने उनका स्वागत किया। यहां पांच मिनट कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धि बताई। रोड शो का सबसे पहले शकुंतला गार्डन के पास ठाकुर विक्रम सिंह ने स्वागत किया और मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की। यहां से रोड शो का काफिला हांसी गेट, घंटाघर चौक, सराय चौपटा, बिचला बाजार, जैन चौक होते हुए दादरी गेट पर पहुंचा और कमला नगर में संपन्न हुआ। रोड शो के दौरान 35 जगह विभिन्न भाजपाइयों, सामाजिक संस्थाओं ने फूल मालाओं व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की टोली काफिले के आगे और पीछे नारेबाजी और झूमते हुए चल रहे थे। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ गाड़ी में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्यामदास सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक बिशंभर वाल्मीकि, जिला प्रधान नंदराम धानिया मौजूद थे। रोड शो में पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, नगर परिषद के चेयरमैन रण सिंह यादव, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला, मुकेश गौड़, ताराचंद अग्रवाल, भाजपा महिला जिला प्रधान बबीता तंवर और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, जगदीश मिताथल, डॉ. एनके चौधरी, वीरेंद्र कौशिक, विजय शेखावत, भवानी प्रताप, हर्षवर्धन मान आदि मौजूद रहे।