फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शिक्षा बोर्ड परिसर में 50 करोड़ से बनेगा आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शिक्षा बोर्ड परिसर में 50 करोड़ से बनेगा आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल

Sun, 09 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शिक्षा बोर्ड परिसर में 50 करोड़ से बनेगा आधुनिक  मल्टीपर्पज हॉल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 50वें स्थापना दिवस एवं स्वर्ण जयंती वर्ष कार्यक्रम में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सभी बोर्ड कर्मचारियों को एक-एक स्पेशल इंक्रीमेंट का तोहफा दिया। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बोर्ड में करीब 50 करोड़ की लागत से मल्टीपर्पज हॉल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले रोहणात के वीरों की कहानी बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी।
शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में आयोजित 50वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। शिक्षा मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे शिक्षामंत्री प्रो. शर्मा ने कहा कि हमारे देश की सभ्यता एवं संस्कृति विश्व में श्रेष्ठ है। राखी गढ़ी में मिले विश्व के प्राचीनतम अवशेष और सरस्वती नदी के बहने के प्रमाण इस बात को साबित करते हैं कि हमारा देश विश्व में महान है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता व स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह के प्रयासों से परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगा है। इसके लिए सरकार ने दस करोड़ का बजट निर्धारित किया है। जरूरतमंद होनहार बच्चे इस पोर्टल पर अपनी जानकारी डाल सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि बोर्ड की कार्यप्रणाली पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत करके पारदर्शी कर दी गई है। डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार महावीर गुड्डू ने भी राजा नाहर की वीर गाथा सुनाई। मिमिक्री आर्टिस्ट अमित ने भी बच्चों को खूब गुदगुदाया। बोर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों ने केरल बाढ़ राहत कोष में चार लाख 21 हजार रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रदेश स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम से अंतिमा और हरिकिशन ने पहला, भिवानी से ज्योति व अरविंद ने दूसरा और रोहतक से राजकुमार व अंशुल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 15 जिलों से 90 स्कूलों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमश: 11 हजार रुपये, 5100 और 3100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने गणेश वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी नकद राशि देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास सर्राफ, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, प्रदीप शर्मा, पं. टेकचंद शर्मा, ताराचंद अग्रवाल, विक्रम सिंह, रीतिक वधवा, राम अवतार शर्मा, बबीता तंवर, संतोष नरवाल, परमेश्वर शर्मा, मीनाक्षी शारदा, नंद किशोर अग्रवाल, सुषमा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राम अवतार शर्मा व सुरेश शर्मा, डॉ. मुरलीधर द्विवेदी, प्रवेश गौतम, संजय दुआ, जीके बंसल, गोपाल व कपूर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed