{"_id":"5af49a064f1c1b76098b914e","slug":"111525979654-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने लघु सचिवालय परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने लघु सचिवालय परिसर में दिया धरना
Updated Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने लघु सचिवालय परिसर में दिया धरना
लोहारू। अखिल भारतीय किसान सभा की लोहारू इकाई ने सरसों खरीद शुरू किए जाने की मांग को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरना दिया धरना देकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लोहारू अनाज मंडी में 2 अप्रैल को सरसों खरीद का जो शेड्यूल बनाया गया था उसके अनुसार खरीद नहीं की गई है। यहां के आढ़तियों एवं मार्केट कमेटी कर्मचारियों और हैफड की मिलीभगत से किसानों के साथ भारी लूट की गई है जिसकी जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मांग नहीं माने जाने तक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर किसान सभा के अध्यक्ष राम सिंह शेखावत, सुमेर सिंह गोठड़ा, शेर सिंह यादव, छत्र सिंह शेखावत, पृथ्वी सिंह श्योराण सहित अनेक किसान मौजूद थे।