फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गांव में आबादी के बीच चल रहे र्इंट भट्ठे को गांव से बाहर करने की मांग

गांव में आबादी के बीच चल रहे र्इंट भट्ठे को गांव से बाहर करने की मांग

Fri, 23 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
गांव में आबादी के बीच चल रहे र्इंट भट्ठे को गांव से बाहर करने की मांग
गांव चल रहे ईंट-भट्ठे को बंद करने के लिए ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी। गांव तालू के ग्रामीणों ने उपायुक्त से मिलकर गांव में चल रहे ईंट भट्ठे को बाहर ले जाने की मांग की। उपायुक्त ने इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

गांव तालू निवासी राजेंद्र, करतार, सुखबीर, वेदपाल, बलजीत सिंह, राकेश आदि ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव मेें आबादी वाले इलाके में कुछ लोगों ने भट्ठा लगाया हुआ है। भट्ठे की वजह से प्रदूषण फैल रहा है। गंदगी व जहरीले धुएं से लोगों में सांस व दमा की बीमारियां फैल रही हैं। जलघर पास होने से वहां पर मैदानी भट्ठे की राख पानी के अंदर जाती है, जिससे कि सारा पानी भी दूषित हो जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने प्रदूषण विभाग में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन आज तक उन लोगों के खिलाफ कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग के अधिकारी उन्हें केवल आश्वासन देकर भेज देते हैं। कोई कार्रवाई ना होने के रोष स्वरूप ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त मामले में हस्तक्षेप कर भट्ठे को बंद करने व दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी की है और चेतावनी दी है कि अब उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन छेड़ेंगे। इस अवसर पर राजपाल, प्रेम सिंह, सत्यवान सिंह, नरेश, सतबीर, महाबीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed