{"_id":"5a8b25f34f1c1b92268bb1ef","slug":"111519068659-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के घर के भीतर आंगनवाडी वर्करों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के घर के भीतर आंगनवाडी वर्करों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्करों ने सांसद निवास पर थाली बजाकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
जिलाभर की आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स वर्कस यूनियन का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद आंगनबाड़ी वर्कर्स सोमवार को थाली बजाते हुए सांसद धर्मवीर सिंह के निवास पर पहुंच गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांसद के निवास का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं को रोकने के लिए पहले से तैनात पुरुष पुलिस कर्मचारी बेबस खड़े होकर सांसद निवास के अंदर घुसी महिलाओं को शांत करने में विफल रहे। सांसद की पत्नी मुन्नी देवी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच आकर कहा कि बेबे, मैं भी थारै साथ हूं। इसके बाद नारेबाजी कर रही महिलाएं शांत र्हुइं।
सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान मूर्ति बिजारणिया के नेतृत्व में थाली बजाओ सरकार जगाओ प्रदर्शन किया गया। यहां से प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता मूर्ति बिजारणिया व सरोज चहल के नेतृत्व में थाली बजाते हुए और सड़कों पर लेटकर प्रदर्शन करते सांसद निवास के लिए रवाना हुईं। रेडक्रास भवन के पास साइकिल सवार राहगीर ने महिलाओं के बीच आकर प्रदर्शन का विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया। नाराज महिलाओं ने उक्त व्यक्ति की पिटाई कर दी, इसके बाद उसने खिसकने में अपनी भलाई समझी। हंगामे के कारण मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
प्रदर्शनकारी महिलाएं पंचायत भवन, चिड़िया घर मोड़, महम चौक से होते हुए महम रोड स्थित सांसद धर्मवीर सिंह के आवाव का घेराव करने पहुंची। वहां तैनात पुलिस के पुरुष कर्मचारी प्रदर्शनकारी महिलाओं को कोठी के अंदर घुसने से नहीं रोक पाए। महिलाओं ने सांसद की कोठी के अंदर ही प्रांगण में नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उप प्रधान प्रेम लता, उप प्रधान सावित्री सहारन, जिला कमेटी से शुभावती, बवानीखेड़ाय प्रधान चंचल, मुन्नी, सुनीता धारण, सुलोतचना ब्लॉक प्रधान बहल, बिमला ब्लॉक प्रधान लोहारू, सिवानी की प्रधान विजय, बालवाड़ी की प्रधान रेशमा, सुषमा, सीमा, कमलेश, शर्मिला, मुकेश, सुषमा, सुशीला, बीरमति, विनोद, चंद्रमुखी, मीना, सुनीता धारण, कृष्णा, कमलेश, नरेश, सरला, सुनीता, कमलेश रिवासा, रेशमा व सीमा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
---
सांसद निवास पर प्रदर्शकारी महिला बेहोश होकर गिरी
सांसद निवास पर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर गांव धनाना निवासी मूर्ति देवी थाली बजाते हुए अचानक बेहोश होकर एक कार पर गिर पड़ी तो वहां खलबली मच गई। उसे उठाकर साथ वाले मकान में ले जाया गया। जहां करीब आधा घंटे बाद उसे होश आया।
---
सांसद की पत्नी बोलीं, बेबे मैं थारे साथ हूं तो शांत हुई महिलाएं
सांसद की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी मुन्नी देवी प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच पहुंचीं। सांसद की पत्नी ने कहा कि बेबे मैं थारै साथ हूं और सांसद ने कह कर मांग पूरी करवाने का प्रयास करूंगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। आंगनबाड़ी वर्करों ने उन्हें सांसद के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
--
सीटू व कामरेडों से नहीं है म्हारा कोई मतलब
धरने के दौरान आंगनबाड़ी यूनियन की नेत्री सरोज चहल ने कहा कि कामरेड व सीटू से हमारी यूनियन का कोई मतलब नहीं है। आंगनबाड़ी महिलाएं अपना हक लेना जानती हैं। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन तेज होगा और सरकार को मांगें माननी पड़ेगीं।
---
ये रही मुख्य मांगें
- सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने
- आंगनबाड़ी वर्कर को जेबीटी अध्यापक ग्रेड देने
- हेल्पर को चतुर्थ श्रेणी ग्रेड देने,
- आंगनबाड़ी वर्करों व सुपर वाइजर को पदोन्नति देने
- अतिरिक्त भार दिए जाने पर वेतनमान दोबारा देने