{"_id":"5999e7064f1c1b28388b4735","slug":"111503258374-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय देवराला के विद्यार्थियों ने निकाली सद्भावना रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय देवराला के विद्यार्थियों ने निकाली सद्भावना रैली
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने निकाली सद्भावना रैली
भिवानी।
गांव देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय से गांव देवराला तक सद्भावना रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार धाकड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का नेतृत्व सुरेश, बिक्रम यादव और रीतु चौधरी ने किया।
रैली के बाद विद्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील कुमार धाकड़ ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में योगेंद्र शर्मा ने बेहतरीन कविता प्रस्तुत की। कुमारी संजू ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा भेजी गई ‘भारत छोड़ो’ पर बनी हुई एक फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके पर दीपक यादव, राधा राकेश, महेंद्र सिंह, जेपी प्रसाद, विनोद शर्मा, पूनम, तन्नू शर्मा, नीता लांबा मौजूद रहे।