{"_id":"59974b8b4f1c1b7e7e8b4e38","slug":"111503087499-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिशन देने पहुंची 70 साल की रामकौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिशन देने पहुंची 70 साल की रामकौरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडिशन देने पहुंची 70 साल की रामकौरी
भिवानी
पंचायत भवन में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक विभाग, प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत महिलाओं में गायन की प्रतिभा को निखारने के लिए आडिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान नौ सितंबर को होने वाली महिला गायन प्रतियोगिता के लिए नौ वर्ष की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिला ऑडिशन देने पहुंची। तालू गांव से आईं रामकौरी सबके आकर्षण का केंद्र रहीं। इस ऑडिशन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने गायकी में अपनी प्रतिभा दिखाई।
ऑडिशन देने के लिए सुबह नौ बजे से पंचायत भवन में बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया था। बच्चों व महिलाओं में ऑडिशन देने का उत्साह देखते ही बन रहा था। इन सबके बीच गांव तालू से करीब 70 वर्षीय रामकौरी ने भी अपना ऑडिशन दिया। उन्होंने हरियाणवी गीत पर अपनी आवाज की प्रस्तुति दी। ऑडिशन में वर्ष 1930 से अब तक के हिंदी फिल्मी गाने सुनाने को गया। इस दौरान चंडीगढ़ से पहुंची कार्यक्रम की संयोजक सुनीता धारीवाल व गुरलीन कौर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 70 प्रतिभागी रखे जाएंगे। बेहतरीन प्रस्तुति करने वालों को प्रतियोगिता में जगह मिलेगी। इस मौके पर नीलम खोखा, मीना जागंड़ा सहित कार्यक्रम से जुड़े कलाकार मौजूद रहे।
छह वर्गों में होगी प्रतियोगिता
संगीत की प्रतिभाओं को तराशने के लिए भिवानी में नौ सितंबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए बाकायदा नौ से 12, 13 से 18, 19 से 35, 36 से 50, 51 से 65 और 65 से अधिक उम्र तक के ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों में छात्राओं, घरेलू, कामकाजी व नौकरी पेशा करने वाली महिलाओं का अवसर प्रदान किया गया है।