{"_id":"596d0f0b4f1c1bf44f8b4825","slug":"111500319499-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों व घरों में घुसा पानी, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों व घरों में घुसा पानी, लोग रहे परेशान
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पखवाड़ेभर के इंतजार के बाद सोमवार सुबह करीब 40 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। करीब 40 मिनट में ही भिवानी में करीब 29 एमएम बारिश की दर्ज की गई। इससे शहर की सड़कें झील बन र्गइं। लगभग सभी मुख्य मार्गों पर दो से तीन फुट तक पानी जमा था। दुकानों और घरों में भी गलियों में भरा बारिश का पानी घुस गया। मानसून की पहली ही बारिश ने प्रशासन के पानी से निपटने के दावों की पोल खोल दी। बिजली कट भी इस दौरान परेशानी बढ़ाते रहे। दोपहर एक बजे तक ही मुख्य मार्गों से पानी निकल पाया, मगर अनेक कॉलोनियों के मार्गों पर शाम तक बारिश का पानी आफत बना रहा। पिछले करीब 15 दिन से उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी बनी थी। लोग आसमान की तरफ बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। सोमवार सुबह लोग उठे तो आसमान पर काली घटा छाई हुई थीं। सुबह करीब सवा सात बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर तेज होती चली गई। करीब 40 मिनट तक इंद्र देवता झमाझम बरसे। 40 मिनट में ही भिवानी में करीब 29 एमएम बारिश हो चुकी थी। इसके हुआ जलभराव लोगों के लिए आफत बन गया।
जलभराव में फंसे वाहन, लोग रहे परेशान
तेज बारिश के बाद शहर के मुख्य मार्ग रोहतक गेट चौक, दिनोद गेट से देवसर चुंगी मार्ग, एमसी कॉलोनी मुख्य मार्ग, विकास नगर के पीछे का मुख्य मार्ग, पुराना बस स्टैंड से बिचला बाजार मार्ग, शिव नगर कॉलोनी दादरी गेट से हनुमान ढाणी मुख्य मार्ग पर दो से तीन फुट तक पानी भर गया। मुख्य मार्ग होने के कारण इन पर वाहन फंसे रहे और रेंग-रेंगकर चले। बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर जमा बारिश पानी और गड्ढ़े लोगों के लिए खासी आफत बने। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड, रोहतक गेट, फैंसी चौक, जालान अस्पताल के पास, भोजावालाी माता मंदिर के सामने जलभराव इतना हुआ कि दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया। लोग खासे परेशान रहे। इसके अलावा लोगों को कंधों पर बैठाकर बच्चों को स्कूल ले जाते देखा गया। बारिश के पानी निकासी में बिजली भी समस्या बनी। बिजली कट के कारण करीब एक से डेढ़ घंटे तक बारिश के पानी निकासी का इंतजाम नहीं हो पाया।
बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस और गर्मी
करीब 40 मिनट की बरसात में बच्चों और युवाओं ने खूब मस्ती की। अधिकतर जगह बच्चों और युवाओं को बारिश में नहाते देखा गया। गलियों और छतों पर युवा और बच्चे नहा रहे थे। बारिश की मस्ती के बाद उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी बन गई। शाम तक आसमान में बादल तो छाए रहे मगर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग दोबारा बारिश की उम्मीद लगाए बार-बार आसमान की तरफ देखते रहे।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
खंड बारिश
भिवानी 29 एमएम
सिवानी 18 एमएम
तोशाम 10 एमएम
बवानीखेड़ा 01 एमएम
लोहारू शून्य
सुबह साढ़े आठ बजे बारिश थमने के बाद दोपहर 12 बजे तक शहर के मुख्य मार्गों से बारिश का पानी निकाल दिया गया था। इसके बाद करीब एक-डेढ़ घंटे में कॉलोनियों से भी पानी निकाल दिया गया। बिजली थोड़ी समस्या बनी, मगर हमारा प्रयास है कि कहीं भी जलभराव न हो।
आरके मुंझाल, एसडीओ
जनस्वास्थ्य विभाग