{"_id":"612bdd5c8ebc3e07583c83a3","slug":"1100-meters-long-main-sewerline-in-the-city-will-be-cleaned-after-eight-years-bhiwani-news-hsr6102626150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 1100 मीटर लंबी मुख्य सीवरलाइन की आठ साल बाद होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 1100 मीटर लंबी मुख्य सीवरलाइन की आठ साल बाद होगी सफाई
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो होने के कारण बहता गंदा पानी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सड़क 709ई के नीचे गहराई में डाली गई मुख्य सीवरलाइन की करीब आठ साल बाद सफाई कराई जाएगी। 32 इंची मुख्य सीवर लाइन की करीब आठ साल पहले सफाई कराई गई थी। इसके बाद इस लाइन में सफाई का काम नहीं हुआ। इससे आसपास की करीब दस बड़ी कॉलोनियों के गंदे पानी की निकासी में भी परेशानी आ रही है। रोहतक गेट क्षेत्र के रविदास मार्ग से हनुमान ढाणी क्षेत्र तक करीब 1100 मीटर लंबी मुख्य सीवर लाइन की सफाई का काम पानीपत की एक एजेंसी को सौंपा है। इस हिस्से में सीवर सफाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 21 लाख 33 हजार रुपये का वर्क ऑर्डर भी जारी किया है। एजेंसी सोमवार से ही मुख्य सीवर लाइन सफाई का काम शुरू करेगी। सीवर की बड़ी मशीनों से सफाई कराई जाएगी। इससे आसपास क्षेत्र की करीब दस बड़ी कॉलोनियों के 50 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। सफाई के बाद फिर आगामी पांच सालों तक मुख्य लाइन की सफाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शहर के अग्रसैन चौक से लेकर हनुमान ढाणी तक सरकुलर रोड की मुख्य सड़क दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के दायरे में आती है। इस मुख्य सड़क के नीचे काफी गहराई में 32 इंची मुख्य सीवर लाइन है। इसकी पिछले आठ सालों से सफाई नहीं हुई है। बड़ी सीवर लाइन की सफाई नहीं होने से मुख्य डिस्पोजल तक गंदे पानी की निकासी में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। बारिश के दौरान कई हिस्सों में जलभराव के हालात भी बन रहे हैं। जबकि सीवर मैनहोल ओवरफ्लो की परेशानी से भी लोग जूझ रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने इन दिक्कतों को देखते हुए मुख्य सीवर लाइन की सफाई का वर्क ऑर्डर जारी किया है। पानीपत की एक एजेंसी मुख्य सीवर लाइन की सफाई का काम सोमवार से शुरू करेगी। ये मशीन गहरी सीवर लाइन में जमी गाद को बाहर निकालेगी। गाद की वजह से ही मुख्य सीवर लाइन में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
ये आ रही है दिक्कत
रोहतक रोड क्षेत्र की मुख्य सीवर लाइन देवसर चुंगी के मुख्य डिस्पोजल तक करीब करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी है। इसमें करीब 1100 मीटर के हिस्से में मुख्य सीवर लाइन के अंदर गंदगी जमा हो गई है। कुछ अरसे पहले ही इस हिस्से में बरसाती पानी की निकासी के लिए अमरूत के तहत भी खुदाई कर नई पाइपलाइन डाली गई थी। इसके बाद बारिश के दौरान काफी मिट्टी भी मैन सीवरलाइन के अंदर चली गई है। इसकी वजह से भी परेशानी बढ़ गई है। जब तक गाद नहीं निकाली जाएगी, तब तक इस मुख्य लाइन के गंदे पानी की निकासी मैन डिस्पोजल तक संभव नहीं होगी।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों के लोगों को मिलेगा फायदा
शहर के रोहतक गेट, रविदास मार्ग, बावड़ी गेट, जैन चौक, दादरी गेट, शांतिनगर, हनुमान गेट, हनुमान ढाणी, एमसी कॉलोनी, भारत नगर व इसके आसपास क्षेत्र की करीब 50 हजार लोगों की आबादी को फायदा मिलेगा। इन कॉलोनियों की छोटी सीवर लाइन मुख्य लाइन से जुड़ी हैं।
वनवे होगा नेशनल हाईवे
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सड़क पर रोजाना करीब 60 हजार वाहनों का आवागमन होता है। इस सड़क पर गहरी सीवर लाइन की सफाई के कार्य की वजह से सड़क वन-वे की जाएगी। इससे यातायात में भी काफी दिक्कत होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। सरकुलर रोड पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए दिन की बजाए ज्यादातर रात के समय सीवर सफाई का काम किया जाएगा।
आज से काम शुरू
रविदास मार्ग से हनुमान ढाणी तक 1100 मीटर लंबी मुख्य सीवर लाइन की सफाई का काम पानीपत की एक एजेंसी को सौंपा गया है। सोमवार से एजेंसी बड़ी मशीनों के जरिये गहरी सीवरलाइन में सफाई का काम शुरू करेगी। सफाई के बाद पांच सालों तक कोई परेशानी नहीं होगी। कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। सीवर सफाई पर 21 लाख 33 हजार का खर्च आएगा।
-महेंद्र स्वामी, जेई, शहरी सीवरेज शाखा, जन स्वास्थ्य विभाग