{"_id":"671293cc17ea41cfff0062c2","slug":"11-cases-of-cheating-registered-in-boards-10th-and-12th-exams-bhiwani-news-c-21-hsr1027-487817-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में नकल के 11 केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में नकल के 11 केस दर्ज
Fri, 18 Oct 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में लगी सुची में अपना रोल न तलाश करते परीक्षार्थी।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की पूरक और डीएलएड प्रथम (प्रवेश वर्ष 2023-25) की परीक्षाओं में नकल के 11 मामले दर्ज किए गए।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश भर में संचालित हुई सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की हिंदी विषय की परीक्षा में नकल के नौ मामले और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की भौतिकी एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल के दो मामले दर्ज हुए।
उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते की ओर से जिला नूंह के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जहां नकल के नौ मामले दर्ज किए गए, जिसमें चार प्रतिरूपण के केस शामिल हैं। संबंधित केंद्र अधीक्षक की ओर से प्रतिरूपण केसों की एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते की ओर से रेवाड़ी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता, यमुना नगर की ओर से नकल के दो मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार हुई सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में कुल 6770 परीक्षार्थी तथा डीएलएड परीक्षा में 648 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।