{"_id":"6675f54e72a4d1943b092a54","slug":"10th-international-yoga-day-celebrated-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119017-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी
Sat, 22 Jun 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के सीबीएलयू में आयोजित योग शिविर में योग करती सीबीएलयू वीसी प्रो. दीप्ति धर्माणी।
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग विभाग, एनएसएस सेल एवं क्रीड़ा भारती की ओर से योग महोत्सव मनाया गया। योग महोत्सव का आयोजन 12 जून से 21 जून तक संचालित किया गया। योग महोत्सव में कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी एवं कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों संग योगाभ्यास किया।
कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। सम्पूर्ण विश्व भारत के योग का अनुसरण कर इसे अपनाया है और इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारत को पुन विश्व गुरु बनाने में योग की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने सफल एवं बेहतर कार्यक्रम के लिए योग एवं स्पोर्ट्स विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस विभाग से 50 योग आचार्यों की टीम निकलेगी, जो स्वयं तो स्वस्थ होंगे साथ ही योग का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करेंगे।
योग महोत्सव के संयोजक डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक थे। कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह ने कहा कि आत्मा, शरीर और मन का सामंजस्य होना ही योग है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने दस दिवसीय योग महोत्सव पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो एसके कौशिक, प्रो सोनू मदान सहित अनेक शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
बेहतर समाज के निर्माण में योग की अहम भूमिका : डॉ. संजय गोयल
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रणधीर सिंह, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. अनिल तंवर, लेफ्टिनेंट डॉ. रीना, डॉ. मनीष कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला किया।
उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे मन और आत्मा को भी शांति और संतुलन प्रदान करता है। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि योग को अपनाकर हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रणधीर सिंह ने कहा कि योग से न केवल शारीरिक विकास होगा, बल्कि वह मानसिक विकास में भी सहायक है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग शिक्षिका लेफ्टिनेंट रीना ने एनसीसी कैडेट को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया और योग के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर राजेश ठाकुर, हवलदार संजय फर्स्ट ऑफिसर, सुमन सेकंड ऑफिसर, विनय कुमार एवं एनसीसी के 200 कैडेट्स उपस्थित रहे।
वुमन हेल्पिंग सोसायटी ने योगाचार्य व योग साधकों को किया सम्मानित
भिवानी। वुमन हेल्पिंग सोसायटी की ओर से दिनोद गेट स्थित खाकी बाबा मंदिर के नजदीक स्थित पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। योग शिविर के उपरांत वुमन हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्षा सुशीला देवी सिंह ने शिविर में भाग लेने वाले योग साधकों व योगाचार्य सलोनी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सुशीला देवी सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। योग का निरंतर अभ्यास करने से रक्त संचरण निरंतर होता रहा है। इस अवसर पर सलोनी, मुस्कान, हर्षित, ममता, दर्शन, मनोज, सरोज, दीपांशु, बबलू, पूनम, प्रीति कांगड़ा मौजूद रहे।
स्वस्थ जीवन का आधार है योग : एसडीएम
तोशाम। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में खंड स्तर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने प्रोटोकाल के तहत योगाभ्यास किया। एसडीएम ने तुलसी के पौधे वितरित कर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की।
एसडीएम ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। योग हमारे मन में सकारात्मक भाव पैदा करता है। हमें प्रतिदिन अपने लिए थोड़ा समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए। योग शरीर को रोगमुक्त ही नहीं करता है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर पर सशक्त और ओजस्वी बनाता है। नियमित योग करने से शरीर को ऊर्जा, ताकत और सौंदर्यता मिलती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज कुमार दलाल स्वयं योग प्रशिक्षक बने। एसडीएम ने योग साधकों को योगाभ्यास भी करवाया।
एसडीएम ने कहा कि अभी मानसून का सीजन आने वाला है। पर्यावरण को बचाने के लिए मानसून सीजन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं साथ ही उनकी देखभाल भी जरूर करें। एसडीएम ने इसकी मंच से शुरूआत करते हुए बच्चों को तुलसी के पौधे भेंट किए। तोशाम के सरपंच राजेश तंवर ने इस सीजन में पांच हजार पौधे लगाने का भरोसा दिया। श्री श्याम संकीर्तन मंडल प्रधान अनिल गर्ग ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि अनाज मंडी में ट्री गार्ड के साथ 51 पौधे लगाकर इसका आगाज करेंगे। उधर कैरू में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तर पर योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं योग साधक उपस्थित रहे। इस मौके पर बीडीपीओ सुमित बैनीवाल, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ सुनील शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मंजीत सिंह, आयुष विभाग से डॉ. नरेंद्र दलाल, भाजपा नेता अनिल शर्मा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला प्रधान रविन्द्र बापौडा, सरपंच राजेश कुमार, पतंजलि से सतेंद्र आर्य, निरीक्षक पवन कुमार, पवन शर्मा उपस्थित रहे।