{"_id":"663bca253052346c85021a74","slug":"10th-answer-book-evaluation-work-completed-education-board-will-release-exam-results-before-may-15-bhiwani-news-c-21-hsr1027-377297-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य पूरा, 15 मई से पहले शिक्षा बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य पूरा, 15 मई से पहले शिक्षा बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम
Thu, 09 May 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 09 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ.वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, बोर्ड का दावा है कि 15 मई से पहले दसवीं का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
बुधवार को बोर्ड मुख्यालय पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस बार दसवीं की परीक्षा में थ्योरी के 80 अंकों के साथ असेसमेंट के 20 अंकों को भी जोड़कर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। इससे पिछले साल के मुकाबले इस बार दसवीं का परीक्षा परिणाम भी काफी बेहतर रहेगा। परीक्षा परिणाम 15 मई से पहले घोषित कर दिया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष यादव ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एक एक कर प्रावधानों को लागू किया जाएगा। इसके बेहतर परिणाम भी विद्यार्थियों को मिलेंगे। प्रदेशभर में अंकन के लिए 71 केंद्र स्थापित किए गए थे। इस दौरान केवल नौ शिक्षक ऐसे थे, जिन्होंने दसवीं के अंकन की इच्छा जताई थी, मगर वे दसवीं कक्षा नहीं पढ़ा रहे थे, ऐसे में उन्हें अंकन न कराकर वापस भेजा गया था। वहीं, बोर्ड द्वारा आठवीं की परीक्षा लिए जाने के सवाल पर कहा कि हरियाणा सरकार इसे लागू करती है तो शिक्षा बोर्ड आठवीं की परीक्षा कराने के लिए तैयार है। परीक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है।