{"_id":"5cc20c90bdec225f7b174ccc","slug":"101556221072-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी मिलने से नाराज लोगों ने मतदान बहिष्कार का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी मिलने से नाराज लोगों ने मतदान बहिष्कार का किया एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। इस बार समस्या पेयजल आपूर्ति नहीं होना नहीं, बल्कि गंदे पानी की सप्लाई मिलना है। शहर की करीब 12 से अधिक कॉलोनियों में सीवर मिक्स गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। जिससे लोग परेशान हैं। समस्या से खफा वार्ड 25 के लोगों ने निर्णय लिया कि वे मतदान नहीं करेंगे। कॉलोनी वासियों ने कहा कि सभी अधिकारियों, नेताओं के चक्कर लगाए मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। इस कारण उन्होंने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी कि 72 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करते हुए धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लचर कार्यप्रणाली से 12 से अधिक कॉलोनियों के करीब 25 से 30 हजार लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जिस कारण इन कॉलोनियों में बीमार होने वाले लोगों में खासकर बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है। शहर की 12 से अधिक दर्जनभर कॉलोनियों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। सीवर का गंदा काला पानी मिक्स सप्लाई हो रहा है। जो पीना तो दूर किसी भी अन्य कार्य में प्रयोग नहीं किया जा सकता। अधिकारियों का मानना है कि शहर के इन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन वर्षों पुरानी है और संभवत: सीवरेज लाइन लीकेज के कारण यह समस्या बन रही है।
वार्ड 25 के लोग कन्हीराम अस्पताल के पास छिपियान चौक नीम चौक वाली के पास सुबह करीब आठ बजे एकत्रित हुए। घरों में सप्लाई हो रहे गंदे पानी पर रोष जताया। साथ ही निर्णय लिया कि वे मतदान नहीं करेंगे। लोगों के एकत्रित होने की सूचना पर वार्ड के एमसी नरेंद्र सर्राफ, नप उप प्रधान मामनचंद भी वहां पहुंचे और प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
क्षेत्र वासी प्रदीप सोनी, विजय शर्मा, टोनी ठाकुर, महाबीर शर्मा, सज्जन शर्मा, कालू ठाकुर ने बताया कि पिछले चार-पांच से क्षेत्र के लोग परेशान है। सभी अधिकारियों, नेताओं के सामने समस्या रखी मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। वे सिर्फ पानी का बिल भर रहे है, सुविधा नहीं मिल रही। सीवरेज समस्या का हाल ये है कि बिन बारिश के ही यहां हर रोज जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।