फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कार और ट्रैक्टर की टक्कर, बाल-बाल बचे सवार, हांसी रोड पर लग गया जाम

कार और ट्रैक्टर की टक्कर, बाल-बाल बचे सवार, हांसी रोड पर लग गया जाम

Fri, 08 Feb 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
कार और ट्रैक्टर की टक्कर, बाल-बाल बचे सवार, हांसी रोड पर लग गया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। वीरवार शाम को हांसी रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बीडी गुप्त के आवास के सामने कार व ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ही वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सड़क के बीचोंबीच दो वाहन टकराने की वजह से सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पाकर बीटीएम पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम को खुलवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ही वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी सहम उठे और हादसे के बाद वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। जिस वजह से सड़क पर वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह से ठप हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया, वहीं कार चालक भी मौका पाकर रफूचक्कर हो गया। बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हांसी रोड की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी, ब्रेक नहीं लगने के कारण वह हांसी चौक की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क पर लगे जाम को खुलवाने के बाद इस संबंध में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed