फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नकली पतीशा बनाने की फैक्ट्री की सूचना से मचा हडक़ंप, विभाग ने किए सेंपल सील

नकली पतीशा बनाने की फैक्ट्री की सूचना से मचा हडक़ंप, विभाग ने किए सेंपल सील

Fri, 19 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नकली पतीशा बनाने की फैक्ट्री की सूचना से मचा हडक़ंप, विभाग ने किए सेंपल सील

विज्ञापन

भिवानी। नकली पतीशा (सोन पापड़ी) बनाने की फैक्ट्री की सूचना से वीरवार शाम हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री में पहुंचकर पतीशा के सैंपल लिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के छह-सात दुकानों, रेस्टोरेंट पर छापेमारी की।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए वीरवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के बाजारों में जांच अभियान चलाया। एफएसओ डा. सुरेंद्र पूनिया, सहायक राज किशोर की टीम ने सबसे पहले बड़ चौक पहुंची और यहां एक दुकान पर छापेमारी कर पनीर के सैंपल सील किए। इसके बाद चिड़ियाघर रोड और महम गेट पर कुछ दुकानों और रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर यहां से सरसों के तेल, मैदा के सैंपल सील किए। छापेमारी की सूचना से बाजार में हड़कंप मच गया और कार्रवाई से बचने के लिए अनेक छोटे दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले गए।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे टीम ने लाल मस्जिद के पास एक फैक्ट्री में छापेमारी की। फैक्ट्री में पतीशा बनाया जा रहा था। करीब एक क्विंटल पतीशा तैयार रखा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से दो सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। यहां मौजूद दुकानदार ने बेहतर क्वालिटी का पतीशा होने की बात कही। अब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन में कोई मिलावटी मिठाइयों का स्टॉक ना करें और मिलावटी मिठाइयां ना बनाये, इसके लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान के दौरान पांच सैंपल सील किए गए है। जिनकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डा. सुरेंद्र पूनिया, एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed