{"_id":"5a89ceb84f1c1b2d068b7597","slug":"101518980792-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य संग्रह दर्द का दावानल किया प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य संग्रह दर्द का दावानल किया प्रस्तुत
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के एक भी वीर को भूलने नहीं देंगे : कृषि मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
पंडित नेकीराम सभागार में रविवार को हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद भिवानी के तत्वावधान में सम्मान समारोह, पुस्तक लोकार्पण एवं कवि सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ उपस्थित रहे। इस दौरान महेंद्र सिंह सागर ने कहानी संग्रह धनवर्षा यंत्र, डॉ. मंजीत ने एक और द्रौणाचार्य तथा डॉ. भामा अग्रवाल के नाटक संग्रह एक बार चले आओ का विमोचन किया गया। वहीं कवि सम्मेलन में कृषि मंत्री द्वारा विकास यशकिर्ती के काव्य संग्रह दर्द का दावानल प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि हमारी शौर्य गाथाओं को हम भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक भी वीर को नहीं भूलने देंगे और इसी मकसद के तहत गांवों में गौरव पट्ट बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण इसी वर्ष 30 जून तक पूरा हो जाएगा। इन गौरव पट्टों पर गांव के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, होनहार खिलाड़ियों और महान दानवीरों के नाम अंकित होंगे। कृषि मंत्री ने समारोह के आयोजन में पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। समारोह की अध्यक्षता प्रो. रमेशचंद्र शर्मा ने की तथा चीफ को-ओर्डिनेटर उद्योग सुनील शर्मा, विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड सदस्य एडवोकेट जयमल सिंह और हरियाणा साहित्य अकादमी के सदस्य डॉ. रमाकांत शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह परमार, डॉ. करण पूनिया, विनोद आचार्य, शिवराज परमार, डॉ. पुष्पेंद्र पुष्प, कृष्ण गौतान मंजर, शिव कुमार तंवर, बिजेंद्र गाफिल, बिजेंद्र परमार, नवीन परमहंस, प्रदीप चौहान उपस्थित रहे।
---
यह कवि हुए हुए सम्मानित
कार्यक्रम में कृषि मंत्री के हाथों से गाजियाबाद से पहुंचे कवि डॉ. कुंवर बेचैन को स्व. अतर सिंह की स्मृति साहित्य भास्कर, स्व. सदोष हिसारी को स्व. सुंदर लाल की स्मृति में साहित्य नायक और गुरुग्राम से सुशीला शिवराण को गुलाबो देवी की स्मृति में साहित्य गुलाब सम्मान से नवाजा गया।
---
काव्य पुस्तकों व नाटक संग्रहों को किया विमोचन
कार्यक्रम में डॉ. कुंवर बेचैन, कृष्णगोपाल विद्यार्थी, सुशीला शिवराण, विकास यशकिर्ती, सुंदर कटारिया, डॉ. शिवकांत शर्मा, गीता सिंह, श्रीनिवास मयंक ने अपनी रचनाओं से भाव विभोर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अल्पना सुहासिनी और मनोज भारत ने किया। डॉ. रमाकांत शर्मा ने कृषि मंत्री और अन्य मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ से हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजीत ने साहित्य पर मुख्य वक्ता के रूप में अपना संबोधन दिया।