{"_id":"5a7ca0d34f1c1baa1b8b6573","slug":"101518117075-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन को करंट लगा तो ग्रामीणों ने तोशाम-सतनाली मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन को करंट लगा तो ग्रामीणों ने तोशाम-सतनाली मार्ग पर लगाया जाम
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनमैन को करंट लगा तो ग्रामीणों ने तोशाम-सतनाली मार्ग पर लगाया जाम
तोशाम। गांव खरकड़ी सौहान में बिजली दुरुस्त करते समय लाइनमैन को करंट लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लाइनमैन को गंभीर अवस्था में हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोशाम-सतनाली मार्ग को करीबन एक घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के जेई पवन कुमार के आश्वासन देने के बाद जाम खोला।
गांव खरकड़ी सौहान में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर पर लाइनमैन सोमबीर काम रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लाइनमैन को गंभीर अवस्था में हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की लाइन काटने के लिए हैंडल नहीं लगाया गया है। इस कारण यह हादसा हुआ। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तोशाम-सतनाली मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीण नरेंद्र, औमबीर, कुलदीप, बिल्लू आदि ने बताया कि वे कई बार निगम के अधिकारी से इस ट्रांसफार्मर पर लाइन काटने के स्विच लगवाने के बारे में मिल चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस लापरवाही के कारण लाइनमैन कंरट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के जेई पवन कुमार के आश्वासन देने के बाद जाम खोल दिया।