{"_id":"59974b894f1c1bab778b4ae9","slug":"101503087497-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ता दयानंद सैनी व पीएलवी गोपीकृष्ण ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि वे अपने वाहनों से संबंधित कागजात पूरे रखें। वाहन चलाने के लिए उसका लाइसेंस का भी होना जरूरी है। इसके अलावा वे यातायात नियमों से संबंधित बोर्ड पर लगाए जाने वाले साइन के बारे में पूरी जानकारी रखें। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। अधिवक्ता सैनी ने बताया कि किसी सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित सहरावत ने बताया कि प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एएस नारंग के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य रमेश बूरा, नीलम कोसलिया, लीगल सैल प्रभारी नीरज वशिष्ठ, शिल्पा वधवा, विनीता, कर्ण सिंह, महेश कुमार व सुमन सहित स्कूल का स्टाफ के अनेक सदस्य व छात्राएं मौजूद थी।