{"_id":"596672604f1c1b7f548b4740","slug":"101499886176-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापोड़ा गांव की ब्राह्मण धर्मशाला में आज लगेगा मेडिकल जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापोड़ा गांव की ब्राह्मण धर्मशाला में आज लगेगा मेडिकल जांच शिविर
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुहिम के तहत वीरवार को गांव बापोड़ा में विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे।
गांव बापोड़ा की ब्राह्मण धर्मशाला में लगने वाले मेडिकल कैंप का शुभारंभ सुबह नौ बजे होगा। कैंप में आस्था मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से एमबीबीएस पीजीआई रोहतक के पूर्व कंसलटेंट डॉ. लवकेश रोहिल्ला, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता, शर्मा हॉस्पिटल से सर्जन डॉ. बीएन शर्मा, महिला चिकित्सक डॉ. संतोष पंघाल मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। कैंप में मरीजों की विशेषज्ञ नि:शुल्क जांच करेंगे। साथ ही विभिन्न तरह के टेस्ट भी किए जाएंगे। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी जाएंगी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह चौथा स्वास्थ्य जांच शिविर है। पहले दो चिकित्सा शिविर खरक गांव में लगाए गए थे। तीसरा स्वास्थ्य जांच शिविर रामूपुरा-बलियाली में लगाया गया। चौथा स्वास्थ्य जांच शिविर बापोड़ा में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि गांव बापोड़ा बड़ा गांव है और करीब 20 हजार की आबादी है। यहां चिकित्सा सुविधाएं भी बहुत कम हैं। मरीजों को छोटी-छोटी समस्या के लिए भी भिवानी जाना पड़ता है। बहुत सारे लोग आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्राइवेट अस्पतालों में नहीं जा पाते। अब अमर उजाला फाउंडेशन के चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ ही गांव आ रहे है तो यह ग्रामीणों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।