फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   100th birthday celebrate of freedom fighter's wife Mukhiya Dev

सौ साल की मुखिया देवी का कृषिमंत्री ने केक कटवाकर मनाया जन्मदिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
100th birthday celebrate of freedom fighter's wife Mukhiya Dev
स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी मुखिया देवी के 100वें जन्मदिन पर केक कटवाते कृषिमंत्री जेपी दलाल। - फोटो : Bhiwani
ढिगावा मंडी (भिवानी)। कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। गांव बुढेड़ा में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी 100 वर्षीय मुखिया देवी के जन्मदिन पर उनका केक कटवाया और उनका आशीर्वाद लिया। कृषि मंत्री ने मुखिया देवी को शॉल भेंट किया।
विज्ञापन

गांव बुढेड़ा के पूर्व सरपंच सतबीर सिंह के परिवार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गिगनाऊ में कृषि मंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का दिल्ली से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि सहकारिता का क्षेत्र बढ़ रहा है। किसानों को सहकारिता बनाकर अपनी आमदनी बढ़ानी चाहिए। इस दौरान तहसीलदार जोधाराम, नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक, नपा सचिव तेजपाल तंवर, एसडीओ चननमल, रविंद्र मंढोली, विजय पूनिया, शैली कादयान, गजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed