फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   100% result of class 10th in Nathuvas Vidyalaya

Bhiwani News: नाथुवास विद्यालय में 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा

Tue, 14 May 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
100% result of class 10th in Nathuvas Vidyalaya
गांव  नाथुवास ​भिवानी में मेरिट में आए विद्या​र्थियों को सम्मानित करता स्कूल स्टाफ। 
भिवानी। गांव नाथुवास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सोमवार को विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।पीटीआई बिरेंद्र घणघस ने बताया कि इस परीक्षा में उनके विद्यालय से 60 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें 13 का विद्यार्थियों का मेरिट सूची में नाम है, जिसमें भारती, जानवी, खुशी, कुसुम, मनीष, मुस्कान, नैंसी, नेहा, निशा, प्रतीक, सोनिया, तन्नु, अनुज शामिल हैं। इसके अलावा 468 अंक लेकर मनीष प्रथम, 465 अंक लेकर तन्नु द्वितीय व 431 अंक लेकर निशा तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या बिंदु ने कहा कि विद्यार्थी अपनी मेहनत व लग्न के दम पर हर सफलता को हासिल कर सकते है। इस दौरान विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर पूर्व मुख्याध्यापक आजाद सिंह व सेवानिवृत्त अध्यापक उमेद सिंह ने 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिपाल, राजकुमार, रामचंद्र, जोगेंद्र, सतबीर, मुकेश देवी, सुमन देवी, अर्चना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कन्या स्कूल मित्ताथल की छात्राओं ने बाजी मारी



भिवानी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मित्ताथल का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किया गया दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कार्यकारी स्कूल प्राचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूल में प्राचार्य व अन्य 3-4 अध्यापकों के पद रिक्त होते हुए भी सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग व ग्रामीणों के सहयोग से छात्राओं की पढ़ाई को निरंतर जारी रखा।कक्षा 10 वीं में 34 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11 ने मेरिट प्राप्त की तथा छात्रा दीक्षा पुत्री मुकेश, खुशबू पुत्री जितेंद्र व निधि पुत्री राजेश ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया। इस मौके पर चरण सिंह, नरेश वर्मा, जगत सिवाच, रश्मि, सुशीला देवी, संगीता, शबनम, गीतू, कमलेश रानी, बबीता, सुनीता, पिंकी, पिंकी शर्मा, सुखवर्षा, पुष्पा समेत सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन








बारहवीं की तरह दसवीं में भी छाईं बलियाली की छोरियां



भिवानी। बारहवीं की तर्ज पर दसवीं के घोषित परीक्षा परिणामों में भी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक बलियाली की छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यालय प्राचार्य जयबीर सिवाच ने बताया कि दसवीं के घोषित नतीजों में विद्यालय की 14 छात्राओं ने मेरिट और 36 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान पाया है। इससे पूर्व बारहवीं के परिणामों में 23 मेरिट और 26 ने प्रथम श्रेणी हासिल की थी। इस मौके पर राजेंद्र वर्मा, राजपाल फौगाट, नंद किशोर, रोशनी देवी, कविता तंवर, निरंजन, रीनू, रवींद्र कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वीं के परीक्षा परिणाम में छाए राजकीय उच्च विद्यालय घुसकानी के विद्यार्थी
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया गया 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम में साक्षी, प्रियंका व निशा ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके सम्मान में सोमवार को विद्यालय में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार, पीटीआई विनोद पिंकू ने सभी होनहार बच्चों को फूल-स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीटीआई विनोद पिंकू ने कहा कि उनके विद्यालय के विद्यार्थी खेल व शिक्षा क्षेत्र में अव्वल स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाने से नहीं चूकते। इस मौके पर गुड्डी देवी, लक्ष्मी देवी, मुकेश सांगवान, अनिल शर्मा, अनिल शर्मा हिन्दी अध्यापक, विजेंद्र कंप्यूटर शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed