{"_id":"6531681143e881c6570f22d1","slug":"100-feet-effigy-of-ravana-meghnath-and-kumbhakarna-will-be-burnt-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-7453-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 100 फुट के रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण पुतले का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 100 फुट के रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण पुतले का होगा दहन
Thu, 19 Oct 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। श्रीअग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। श्रीअग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय कुमार बंसल टैणी ने बताया कि सेठ किरोड़ीमल पार्क में 24 अक्तूबर को दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। इस बार रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के 100-100 फुट के पुतलों का दहन होगा। इनमें लगे ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी कर स्वच्छ पर्यावरण का भी संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल रहेंगे और उत्सव संयोजक पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ रहेंगे। कार्यक्रम में सान्निध्य भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह का रहेगा। टैणी ने बताया कि दशहरा उत्सव में रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रावण दहन व भव्य आतिशबाजी होगी। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान रामलीला का मंचन होगा, जिसमें अंतर राष्ट्रीय निर्देशक पंकज दर्पण अग्रवाल रामलीला का मंचन करेंगे।
महामंत्री अधिवक्ता अजय सर्राफ ने बताया कि पिछले काफी वर्षों से रामलीला मंचन के माध्यम से श्रीअग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा सनातन संस्कृति को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पांच हजार लोगों के बैठने और अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर सह संयोजक प्रवीण गर्ग, उपप्रधान पवन भरतिया, उपप्रधान सुरेश डिब्बेवाला, कोषाध्यक्ष मामनचंद अग्रवाल, सदस्य पवन बुवानीवाला, विनोद गोयल, मोतीलाल कुम्हारीवाला, उमाकांत भोली, विनोद डिब्बेवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
10 कारीगर बना रहे पुलिस के पहरे में पुतले
प्रेक्षा विहार में पुलिस के पहरे के बीच गाजियाबाद से पहुंचे 10 कारीगरों की टीम रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले तैयार कर रहे है। कारीगर अशोक ने बताया कि पिछले 15 दिन से पुतलों को तैयार करने में लगे हुए है। पहले रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का की लंबाई 70 फुट थी। अबकी बार तीनों पुतलों की लंबाई 100 फुट की रखी गई है। इसके अंदर ग्रीन पटाखे लगाए जाएंगे।