{"_id":"61e071d3c05a866629532b7e","slug":"10-year-old-innocent-died-in-road-accident-bhiwani-news-hsr621945616","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 10 साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 10 साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
21 फोटो कल्लु की मौत के बारे में जानकारी देते परिजन। संवाद
- फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा (भिवानी)। क्षेत्र के गांव जीताखेड़ी में वीरवार सुबह दुकान से सामान लेने जा रहे एक 10 वर्षीय लड़के की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन शव को साथ लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत देने बवानीखेड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे जीताखेड़ी हनुमान ईंट भट्ठे पर उत्तरप्रदेश के जिला बांदा के गांव सांडा सानी थाना कमासिन से आकर मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं। उनका कल्लू नामक 10 वर्षीय लड़का चार बच्चों के साथ सुबह दुकान से सामान लेने जा रहा था।
3सड़क किनारे पहुंचे तो कल्लू को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बवानीखेड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे। बवानीखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया की वीरवार सुबह गांव जीताखेड़ी में सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय लड़के की मौत की उन्हें सूचना मिली थी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।