{"_id":"69863c64c1edac2e3a091cb5","slug":"10-personnel-honored-for-their-excellent-work-in-the-firing-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146479-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फायरिंग मामले में बेहतर काम करने पर 10 कर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फायरिंग मामले में बेहतर काम करने पर 10 कर्मी सम्मानित
विज्ञापन
भिवानी पुलिस लाइन में उप निरीक्षक विशेष को सम्मानित करते रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदी
भिवानी। पुलिस महानिरीक्षक ने हाल ही में न्यायालय परिसर के बाहर कैंटीन के पास हुई फायरिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 20 मिनट में आठ आरोपियों को काबू करने वाले 10 पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन भिवानी पहुंचकर कंपनी ड्रिल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन भिवानी के परेड ग्राउंड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गठित कंपनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपनी द्वारा की गई ड्रिल का अवलोकन किया गया तथा कानून व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन भिवानी स्थित प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के सभी डीएसपी, थाना एवं चौकी प्रभारी, क्राइम यूनिट प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अभियोगों की प्रगति और अन्य प्रशासनिक विषयों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ने सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी और थाना साइबर क्राइम भिवानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दर्ज प्राथमिकी की प्रगति, रिकॉर्ड के रख-रखाव तथा थाना कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
ये कर्मचारी हुए सम्मानित
निरीक्षक रवींद्र कुमार, उप निरीक्षक विशेष कुमार, उप निरीक्षक राममेहर, सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार, प्रधान सिपाही सुरेंद्र, प्रधान सिपाही उद्यम सिंह, प्रधान सिपाही अमित, ई प्रधान सिपाही जगबीर, सिपाही विकास, होमगार्ड ओमप्रकाश को सम्मानित किया है।