फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 lanes will be made with 125 million

सवा करोड़ से बनेंगी दस नई गलियां, कूड़ा उठान के लिए दो डंपर प्लेसर खरीदेंगे

Wed, 11 Sep 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
10 lanes will be made with 125 million
एक बार फिर शहर के वार्डों के अंदर साफ सफाई और स्ट्रीट लाइटों के संचालन नहीं होने का मुद्दा नगर परिषद की बैठक में हंगामे की वजह बना। पार्षदों ने वार्डों के अंदर सफाई नहीं होने का मुद्दा उठाया तो चेयरमैन ने भी नाराजगी जताई। चेयरमैन ने सफाई ठेकेदार के साथ सेनेट्री इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। वहीं स्ट्रीट लाइटों के संचालन नहीं होने पर भी ठेकेदार की क्लास भी लगाई। सफाई ठेकेदार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। पार्षदों के हंगामे के बीच शहर से कूड़ा उठान के लिए दो डंपर प्लेसर मशीनों की खरीद करने व सवा करोड़ की लागत से 10 गलियों के निर्माण का मसौदा भी मंजूर हुआ। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर 25 हाई मास्क लाइटें लगाने के प्रस्ताव को भी पार्षदों ने मंजूरी दी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन रणसिंह यादव व उपाध्यक्ष मामनचंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर परिषद की बैठक में मौजूद पार्षदों का कहना था कि कई वार्डों के अंदर ठेकेदार के सफाई कर्मचारी सफाई नहीं कर रहे हैं। इसी दौरान वहां सफाई ठेकेदार को भी बुलाया गया। जिसे शहर के वार्डों व अपने इलाके में ठीक से काम नहीं कराए जाने पर नप अधिकारियों ने झाड़ पिलाई। उसे तीन दिन का समय पूरी सफाई के लिए दिया गया।बैठक में मौजूद सेनेट्री इंस्पेक्टर की भी क्लास लगाई गई। बैठक में नपा के उप प्रधान मामनचंद ने शहर के वार्डों में नई लगी एलईडी लाइटों के संचालन नहीं होने की बात को उठाया। मामन चंद ने कहा कि एलईडी लाइटें लगाने के बाद से ही बंद पड़ी हैं, जिस पर पड़ताल की तो पता चला कि इनकी तो छह माह की गारंटी ही खत्म हो चुकी है। इस पर बैठक में मौजूद पार्षदों ने भी अपनी नाराजगी जताई। जिस पर नप चेयरमैन ने लाइट इंस्पेक्टर को बुलाकर खराब पडी एलईडी का एस्टीमेट बनाकर इनका रिपेयरिंग बजट में मामला रखने की हिदायतें दी। अब नगर परिषद खराब पड़ी एलईडी लाइटों को रिपेयरिंग कराएगा। वहीं बैठक में सवा करोड़ के बजट से करीबन दस नई गलियों के निर्माण का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके अलावा शहर के 17 से 18 स्थानों पर हाई मास्क लाइटें लगेंगी। सेक्टर और शहर के लिए 50 लाख से स्ट्रीट लाइटों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

आचार संहिता से पहले सभी कार्यों के कराए जाएं टेंडर
बैठक में मौजूद पार्षदों ने कहा विधानसभा चुनावों की आहट से कभी भी आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में नप की भावी योजनाएं और बजट बीच में ही ना लटक लाए इसके लिए आचार संहिता से पहले ही कार्यों के टेंडर कराएं जाए। नगर पार्षदों की इस मांग पर चेयरमैन और अधिकारियों ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक में सभी पार्षदों से उनके वार्डों के अंदर कार्यों का ब्योरा मांगा। वहीं वार्ड पार्षदों के सामने आ रही समस्याएं भी सुनी। इसके अलावा बैठक में शहर के अंदर साफ सफाई और स्ट्रीट लाइट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। करीबन सवा करोड़ के बजट से गलियों के कार्यों पर भी चर्चा हुई है। शहरवासियों से भी शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए पार्षदों व नगर परिषद का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
-रणसिंह यादव चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed