{"_id":"6ae0ff22d89f20039907827e","slug":"10-complaints-received-at-the-electricity-court-bijli-adalat-billing-related-issues-to-be-resolved-within-two-days-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159263-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिजली अदालत में पहुंचीं 10 शिकायतें, दो दिन में दूर होंगी बिल संबंधी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिजली अदालत में पहुंचीं 10 शिकायतें, दो दिन में दूर होंगी बिल संबंधी दिक्कतें
विज्ञापन
भिवानी। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को सर्कल ऑफिस में बिजली अदालत लगाई गई जहां करीब 10 शिकायतें पहुंचीं। इनमें बिजली बिल, सरचार्ज माफी और पुराने खंभों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों ने बिल संबंधी शिकायतों का दो दिन और खंभों की समस्याओं का पांच से सात दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया।
अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढूल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर हर मंगलवार को सर्कल ऑफिस में बिजली अदालत लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को शिकायतों के लिए डीसी कार्यालय और अन्य दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। शिविर में शिकायतों का रिकॉर्ड दर्ज कर उनका समाधान कराया जाएगा। मंगलवार को आई शिकायतों में तीन से चार बिजली बिल, एक सरचार्ज माफी और तीन से चार पुराने बिजली खंभों से संबंधित थीं।
जितेंद्र ढूल ने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित एसडीओ को मौके पर ही निर्देश दिए गए हैं। बिजली बिल संबंधी शिकायतें दो दिन में दूर की जाएंगी, जबकि पुराने खंभों को बदलने में पांच से सात दिन लगेंगे। बिजली बिल और खंभों के अलावा खराब मीटरों की समस्या भी सामने आ रही है। इसके समाधान के लिए पूरे सर्कल में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सर्कल में बदले जाएंगे 16 हजार खराब मीटर
अधीक्षक अभियंता ने बताया कि बिजली अदालत से उपभोक्ताओं का समय और आवागमन बचेगा। साथ ही अधिकारियों को भी पता चलेगा कि सर्कल में किस तरह की समस्याएं अधिक हैं। बिलिंग संबंधी शिकायतों के समाधान के साथ खराब मीटर बदलने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत पूरे सर्कल में करीब 16 हजार मीटर बदलने का अभियान चलाया जाएगा।