{"_id":"66db307e727e060a7d099832","slug":"bajrang-punia-appointed-working-chairman-of-all-india-kisan-congress-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बजरंग पूनिया को सौंपी जिम्मेदारी, किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बजरंग पूनिया को सौंपी जिम्मेदारी, किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
Fri, 06 Sep 2024 10:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:10 PM IST
सार
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने पहलवान बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : twitter
विस्तार
विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया व विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वही, इससे पहले शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया के साथ विनेश फोगाट ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान व अन्य कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर दोनों पहलवानों ने कहा कि वह डरेंगे नहीं और न ही संघर्ष से पीछे हटेंगे।