{"_id":"98029ef1a95734f9bd6af42e5ebefe25","slug":"attempt-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दुराचार का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दुराचार का प्रयास
भिवानी/ब्यूरो।
Updated Wed, 18 Sep 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में क्षेत्र के गांव में एक युवक ने घर में घुसकर खाना बना रही महिला से बलात्कार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर साथ के प्लाट में काम कर रही महिला की सास के वहां पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। महिला के अनुसार जाते समय युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उधर, पुलिस मामले को जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 16 सितंबर को शाम के समय वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसकी सास मकान के पास स्थित प्लाट में गई हुई थी। उसकी समय एक युवक घर में घुस आया ओर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के चिल्लाने का प्रयास करने पर उसने उसका मुंह दबा दिया और मारपीट की।
उसने जबरन उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह मुंह छुड़ाकर आवाज लगाने पर उसकी सास आ गई। उसे देखकर युवक भाग गया। इसपर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि युवक ने उससे मारपीट भी की जिसके चलते वह भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। एमएलआर कटवाने के बावजूद अब तक पुलिस ने उससे किसी प्रकार की पूछताछ तक नहीं की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लीला राम ने बताया कि वे इस मामले में जांच कर रहे हैं। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत है। अब तक पूछताछ में यह मामला धोखे से जमीन नाम कराने के रूप में सामने आया है। फिर भी महिला के पक्ष को सामने रख कर भी पुलिस जांच कर रही है। महिला ने शिकायत में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस उप अधीक्षक धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को इस मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है। बुधवार शाम तक पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले में ठोस कार्रवाई करेगी।