फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   attack on brother of Chief Minister Saini OSD Virender Badkhalsa in Sonipat

Haryana: सोनीपत में मुख्यमंत्री सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई पर हमला, बदमाशों ने चाकू से किए कई वार

Mon, 19 Aug 2024 11:01 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2024 11:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई जयदेव दहिया पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया है। घटना रविवार देर रात की है। जब दहिया दुकान से अपने घर जा रहे थे। 

विज्ञापन
attack on brother of Chief Minister Saini OSD Virender Badkhalsa in Sonipat
घायल जयदेव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोनीपत में बेखौफ बदमाशों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश ने लूट की नीयत से हमला किया था। हमले में वीरेंद्र बड़खालसा के भाई जयदेव दहिया के घायल हुए हैं। उनके मुंह और शरीर पर कई जगह गहरे घाव हैं। घटना रविवार देर रात की है। 

विज्ञापन


बहालगढ़ चौक पर पतंजलि स्टोर चलाने वाले मुख्यमंत्री के ओएसडी के भाई से दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उसके बावजूद वह साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। शोर मचाने से आसपास के लोगों के आने पर बदमाश धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बढ़खालसा निवासी जयदेव ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह खेवड़ा रोड, बहालगढ़ में पंतजलि स्टोर चलाते हैं। वह रविवार रात को स्टोर बंद कर घर जाने को निकले थे। उन्होंने शटर बंद किया और ताल लगाने लगे। इसी दौरान दो युवक आए और उन्हें चाकू मारने की कहने लगे। उनमें से एक युवक ने उनका बैग छीन लिया। जब उन्होंने बैग वापस लेने की कोशिश की तो युवक ने उनके चेहरे पर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने कई वार किए, लेकिन उन्होंने हिम्मत कर उनसे बैग वापस छीन लिया। साथ ही बचाव के लिए शोर मचाया, जिस पर राहगीर व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को देख दोनों बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस उन्हें निजी अस्पताल में लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाने को कहा गया। पुलिस उन्हें अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
11 साल से पतंजलि स्टोर चला रहे जयदेव
बदमाशों के हमले का शिकार हुए जयदेव मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा के भाई हैं। वह बहालगढ़ में 11 साल से पतंजलि का स्टोर चलाते हैं। उन पर हमले का पता लगते ही परिचित व परिजन उनका कुशलक्षेम पहुंचने को उनके पास आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed