{"_id":"693e46065c990255ce052b1b","slug":"arshad-warsi-shalini-pandey-jasmine-lamboria-and-ram-raghavan-will-participate-in-haryana-samvad-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samwad: हरियाणा संवाद में अरशद वारसी, शालिनी पांडेय और जैस्मिन लंबोरिया करेंगी शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samwad: हरियाणा संवाद में अरशद वारसी, शालिनी पांडेय और जैस्मिन लंबोरिया करेंगी शिरकत
Sun, 14 Dec 2025 10:45 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:45 AM IST
सार
अमर उजाला संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। वहीं, देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, नीति निर्माता और विशेषज्ञ गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में जुटेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में 17 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे अमर उजाला संवाद में सिनेमा, खेल और रचनात्मक जगत की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। अभिनेता अरशद वारसी, अभिनेत्री शालिनी पांडेय और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया 'संवाद' के मंच पर अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं, खेल प्रेमियों और सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। वहीं, देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, नीति निर्माता और विशेषज्ञ गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में जुटेंगे।
विज्ञापन
अरशद वारसी, अभिनेता
फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के सर्किट, गोलमाल के माधव और जॉली एलएलबी के जगदीश त्यागी उर्फ जॉली जैसे यादगार किरदारों से पहचान बनाने वाले अभिनेता अरशद वारसी कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर तीनों विधाओं की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में सितंबर में रिलीज हुई जॉली एलएलबी-3 में निभाए गए किरदार के चलते वह चर्चा में हैं। संवाद में वह सिनेमा और अभिनय यात्रा पर अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
जैस्मिन लंबोरिया, मुक्केबाज
मुक्केबाजों के परिवार से ताल्लुक रखने वालीं जैस्मिन लंबोरिया ने पेरिस ओलंपिक में असफलता से सबक लेते हुए हाल ही में लिवरपूल में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 2025 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। संवाद के मंच पर वह मुक्केबाजी, संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करेंगी।
विज्ञापन
शालिनी पांडेय, अभिनेत्री
वर्ष 2017 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी से शालिनी पांडेय रातोंरात स्टार बनीं। इसके बाद उन्होंने तमिल और हिंदी सिनेमा में लगभग 15 फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म राहु-केतु को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वैनिटी वैन से जुड़ी एक घटना को लेकर भी वह सुर्खियों में रहीं। संवाद में वह फिल्मी दुनिया और उससे जुड़ी चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा करेंगी।
सही जवाब दिला सकता है हरियाणा संवाद का पास
अमर उजाला संवाद-हरियाणा का पास पाने का आपके पास सुनहरा मौका है। इसके लिए आपको बस दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सही जवाब देना होगा। सही जवाब देने वाले 20 भाग्यशाली पाठकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निःशुल्क पास प्रदान किए जाएंगे। तो देर किस बात की, अभी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें और सवालों के जवाब दें।