Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer organizations have warned of further protests in the Manisha death case

हरियाणा: मनीषा मौत मामले में किसान संगठनों ने किया एलान, जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतर फिर करेंगे आंदोलन

Wed, 04 Nov 2026 01:58 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 04 Nov 2026 01:58 PM IST
सार

बुधवार को सिटी स्टेशन मार्ग स्थित स्वामी धर्मशाला में मनीषा के पिता संजय और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा बैरागी समाज के लोगों की बैठक हुई।

विज्ञापन
Farmer organizations have warned of further protests in the Manisha death case
मनीषा मौत मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनीषा मौत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज होने के बाद फिर से मामला मुखर हो गया है। बुधवार को सिटी स्टेशन मार्ग स्थित स्वामी धर्मशाला में मनीषा के पिता संजय और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा बैरागी समाज के लोगों की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक के बाद किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि मनीषा की मौत में शुरूआत से ही परिवार हत्या बता रहा है, जबकि लोकल पुलिस और सीबीआई आत्महत्या साबित करने पर तूली थी। मगर अब मामला फिर खुला है तो जांच अधिकारी हत्यारों के गिरेबान तक पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मनीषा बेटी को न्याय दिलाने के लिए फिर से सड़कों पर उतर आंदोलन करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, सुरेश कोथ ने सीबीआई और पुलिस की जांच पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि बेटी की मौत के 18 घंटों के बीच उसके साथ क्या हुआ इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। जांच एजेंसी इस बात का भी पता लगाए और बेटी की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मनीषा के पिता संजय ने आरोप लगाया कि बेटी की मौत में लोकल पुलिस के जांच अधिकारियों ने आरोपियों को बचाने के लिए तथ्यों से खिलवाड़ किया है। जिसे सीबीआई की विशेष अदालत में भी यह बात उजागर हो चुकी है। लेकिन अब नई जांच एजेंसी बेटी को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए मामले का खुलासा करे। वहीं सुरेश कोथ ने यह भी आरोप लगाया कि लोकल पुलिस की जांच में परिवार को ही दोषी ठहराने की भी कोशिश हुई थी मगर किसान संगठन साथ होने पर उनकी ये मशा पूरी नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed