फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Angry villagers upset chips and dust from the broken road

टूटी सड़क और धूल से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Mon, 16 Dec 2013 10:19 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers upset chips and dust from the broken road
हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल में टूटी सड़कों और उड़ती धूल से परेशान गांव निजामपुर के लोगों ने सोमवार को नारनौल-खेतड़ी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन


सुबह आठ से 11 बजे तक सैकड़ों वाहन फंस गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।

राहगीरों, यात्रियों और वाहन चालकों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सज्जन सिंह और जेई धर्मवीर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि निजामपुर स्थित ताऊ देवीलाल चौक से राजस्थान बार्डर तक की सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है। इस पर भारी वाहनों के गुजरने से दिन भर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल के कारण आसपास के लोगों को खासी परेशानी हो रही है। लोग सांस, टीबी और दमे जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के सामने रखा गया, लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सज्जन सिंह और जेई धर्मवीर ने बताया कि टूटी सड़क का एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।

ग्रांट मिलते ही सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा। उधर, लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण न होने तक इस रोड पर हर रोज पानी डलवाया जाए, ताकि धूल-मिट्टी न उड़े।

अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed