{"_id":"38509dd56bc761fb6a8938d6d5f88cb7","slug":"angry-villagers-upset-chips-and-dust-from-the-broken-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क और धूल से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क और धूल से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
नारनौल/ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल में टूटी सड़कों और उड़ती धूल से परेशान गांव निजामपुर के लोगों ने सोमवार को नारनौल-खेतड़ी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।
सुबह आठ से 11 बजे तक सैकड़ों वाहन फंस गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।
राहगीरों, यात्रियों और वाहन चालकों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सज्जन सिंह और जेई धर्मवीर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि निजामपुर स्थित ताऊ देवीलाल चौक से राजस्थान बार्डर तक की सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है। इस पर भारी वाहनों के गुजरने से दिन भर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं।
विज्ञापन
धूल के कारण आसपास के लोगों को खासी परेशानी हो रही है। लोग सांस, टीबी और दमे जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के सामने रखा गया, लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सज्जन सिंह और जेई धर्मवीर ने बताया कि टूटी सड़क का एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
ग्रांट मिलते ही सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा। उधर, लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण न होने तक इस रोड पर हर रोज पानी डलवाया जाए, ताकि धूल-मिट्टी न उड़े।
अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।