{"_id":"69e92f85bfa8d20a9d0f80d0","slug":"youth-murdered-body-thrown-in-drain-mobile-and-rs-180-lakh-looted-ambala-news-c-36-1-amb1001-162018-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव, मोबाइल और 1.80 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव, मोबाइल और 1.80 लाख लूटे
विज्ञापन
अंबाला कैंट में नन्हेड़ा के पास नाले से निकाले शव को कब्जे में लेती पुलिस। फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चरखी दादरी के विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अरविंद (24) की हत्या कर शव अंबाला कैंट के नन्हेड़ा स्थित नाले में फेंक दिया गया। आरोपियों ने वारदात से पहले युवक से मोबाइल और 1.80 लाख रुपये की नकदी लूट ली। अरविंद 13 फरवरी को जीरकपुर से लापता हो गया था।
काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो 21 मार्च को जीरकपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि कैंट के पड़ाव थाना पुलिस को 18 फरवरी को नन्हेड़ा श्मशान घाट के पास नाले से एक अज्ञात शव मिला था।
शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने 21 फरवरी को उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में फिंगरप्रिंट और पुराने रिकॉर्ड के मिलान से शव की पहचान अरविंद के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में यूपी के अमन प्रसाद व अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चरखीदादरी निवासी संतरा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उनका पोता अरविंद 13 फरवरी को घर से जीरकपुर के मग्नेशिया मॉल के लिए निकला था। 14 फरवरी के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो 21 मार्च को जीरकपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में ढिलाई बरती लेकिन बार-बार गुहार लगाने पर जब अरविंद के मोबाइल का आईएमईआई नंबर ट्रेस किया गया तो उसके फोन में 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश निवासी अमन प्रसाद के नाम से नया सिम डाला गया था। जब इस नंबर की सीडीआर निकाली गई तो पता चला कि अमन दो अन्य युवकों के संपर्क में था।
विज्ञापन
एक गवाह ने वीडियो कॉल पर अरविंद को अमन के साथ देखने की पुष्टि भी की थी लेकिन बाद में संदिग्धों ने फोन उठाना बंद कर दिया।