फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth looked excited on voting for the first time

Ambala News: पहली मतदान करने पर उत्साहित नजर आए युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Youth looked excited on voting for the first time
अंबाला। लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट करने आए युवा उत्साहित नजर आए। प्रभु प्रेमपुरम निवासी वेदिका सहगल अपना पहला वोट डालने के बाद खुशी जाहिर की। उसने कहा कि हम सभी को अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए मतदान जरूर करना चाहिए। अंबाला के शहजादपुर में छात्रा नव्या ने पहली बार मतदान किया। नव्या ने कहा कि मतदान करके उसे खुशी और जिम्मेवारी का अहसास हुआ है। उसने कहा कि सभी युवाओं को मतदान करना चाहिए। शहजादपुर में रहने वाली छात्रा नित्या बंसल ने लोकसभा में पहली बार मतदान किया। नित्या ने कहा कि वह विधानसभा चुनावों में भी अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए मतदान करेगी।
विज्ञापन

रुकड़ी गांव की रहने वाली चेतना देवी ने भी अपना पहला वोट डाला। चेतना ने कहा कि एक वर्ष ही उसका मतदान पहचान पत्र बना है। उसे खुशी है कि उसने लोकतंत्र के निर्माण में अपनी हिस्सेदारी दी है। शहर के सेक्टर 10 निवासी वंश कौशिक ने भी पहली बार मतदान किया है। वंश ने कहा कि उनके माता पिता और अध्यापकों ने उन्हें बताया है कि मतदान का महत्ता क्या होती है। इसलिए वह मतदान करने पहुंचा। अंबाला शहर की रहने वाली दिव्यांशी ने बताया कि मतदान एक नागरिक का अधिकार होता है। जिसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। यह एक नैतिक जिम्मेवारी भी है। जिसे हम सबको को निभाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed