{"_id":"6ab98d758bbea696da01ee94","slug":"vending-zones-will-be-created-for-street-vendors-licenses-will-be-given-ambala-news-c-36-1-amb1001-170282-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए बनेगा वेंडिंग जोन, मिलेगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए बनेगा वेंडिंग जोन, मिलेगा लाइसेंस
विज्ञापन
- छावनी के बाजारों की बिगड़ रही व्यवस्था को देखते हुए तैयार किया गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद प्रशासन ने बाजारों में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। परिषद अब छावनी के 1500 से अधिक रेहड़ी-फड़ी संचालकों के लिए व्यवस्थित विक्रय क्षेत्र तैयार करेगा। इन छोटे दुकानदारों को आधिकारिक विक्रय लाइसेंस भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे बिना किसी भय के रोजगार चला सकेंगे।
यह पहल छावनी के प्रमुख बाजारों जैसे सदर बाजार, राय मार्केट, निकलसन रोड, दाल मंडी और सब्जी मंडी में जाम और अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। नगर परिषद की अध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे बैठने वाले वेंडर्स के कारण बाजारों की व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही थी। इस कदम से बाजारों में यातायात सुचारु होगा। साथ ही अतिक्रमण की समस्या भी कम होगी।
वर्तमान में छावनी के बाजारों में रेहड़ी-फड़ी संचालकों को बार-बार सामान जब्ती का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद को भी अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाने पड़ते हैं। इन अभियानों से रेहड़ी-फड़ी संचालकों को आर्थिक हानि होती है। साथ ही परिषद के संसाधनों पर भी बोझ पड़ता है। नए विक्रय क्षेत्र इस समस्या का स्थायी समाधान देंगे।
विज्ञापन
-- -- -
सुगम होगा आवागमन
नगर परिषद द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार, छावनी के अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर आधुनिक और व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इससे बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए आवागमन काफी आसान और सुगम हो जाएगा।
-- --
वर्जन
सबसे पहले छावनी क्षेत्र के सभी वेंडर्स की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए बायोमेट्रिक सर्वे के आधार पर लाइसेंस और वेंडिंग स्पेस आवंटित किए जाएंगे।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर