{"_id":"6ab98d7daae78331ae0b2f84","slug":"a-team-of-seven-ambulances-kept-taking-the-injured-to-the-hospital-ambala-news-c-36-1-amb1002-170321-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सात एंबुलेंस की टीम घायलों को पहुंचाती रही अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सात एंबुलेंस की टीम घायलों को पहुंचाती रही अस्पताल
विज्ञापन
8 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित कर मोर्चे पर की गई तैनात
शम्मी मेहरोल
धूलकोट। धूलकोट गांव में रविवार को तीन मंजिला निर्माणाधीन भवन गिरने से घायल हुए लोगों को सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। सूचना दोपहर बाद करीब 3:30 बजे नागरिक अस्पताल के कंट्रोल रूम में पहुंची। सीएमओ डॉ. रेनू बेरी ने तत्काल आपातकालीन कदम उठाए। पीएमओ ने तुरंत सात एंबुलेंस को धूलकोट घटनास्थल के लिए रवाना किया, जो लगातार सायरन बजाते हुए घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाती रहीं। एंबुलेंस के लगातार पहुंचने से अस्पताल परिसर में हाहाकार की स्थिति बन गई।
अस्पताल की मुख्य आपातकालीन गैलरी में पहले ही स्ट्रैचर, व्हीलचेयर और वार्ड बॉय तैनात कर दिए गए थे। जैसे ही एंबुलेंस घायलों को लेकर पहुंचती, वार्ड बॉय उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट करते। सीएमओ डॉ. रेनू और आरएमओ खुद मौके पर मौजूद रहीं और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। आपात स्थिति से निपटने के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बंसल, डॉ. अंकुश शर्मा सहित 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष टीम गठित कर तुरंत मोर्चे पर तैनात की गई।
डॉ. अंकुश शर्मा ने बताया कि घायलों में वेद प्रकाश के सिर व मुंह पर चोट, फूल कुमार के आंख और सिर पर गंभीर चोट और अशोक कुमार के सिर, चेहरे व पैरों पर चोट आई हैं। इसके अलावा अन्य घायलों के भी इसी प्रकार की चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू कर दिया था। मौके पर ही एक्स-रे व सीटी स्कैन कराए। सीएमओ डॉ. रेनू ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है, जबकि मामूली चोट वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद